विज्ञापन

जबलपुर सुमित हत्या: पुजारी पर आया पत्नी का दिल, ‘प्रॉमिस डे’ पर दिया पति को धोखा, तड़पा-तड़पाकर मारा

Jabalpur Murder Case: मंदिर के पुजारी सूर्यकांत त्रिपाठी से दोनों की जान-पहचान हुई. घरेलू परेशानियों के समाधान के नाम पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे निजी संबंधों में बदल गई. समय के साथ जमुना और पुजारी के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की योजनाएं बनाने लगे.

जबलपुर सुमित हत्या: पुजारी पर आया पत्नी का दिल, ‘प्रॉमिस डे’ पर दिया पति को धोखा, तड़पा-तड़पाकर मारा

Jabalpur Sumit Murder Case: सुमित अपनी पत्नी जमुना उर्फ कविता के साथ तिलवारा घाट स्थित नर्मदा तट के एक मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के लिए जाता था. वहीं मंदिर के पुजारी सूर्यकांत त्रिपाठी से दोनों की जान-पहचान हुई. घरेलू परेशानियों के समाधान के नाम पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे निजी संबंधों में बदल गई. समय के साथ जमुना और पुजारी के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की योजनाएं बनाने लगे. मोबाइल चैट, लगातार बातचीत और छिपकर मुलाकातों ने इस रिश्ते को और गहरा कर दिया, लेकिन उनके रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट सुमित था.

पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

जब पति को संबंधों की भनक लगी तो घर में विवाद बढ़ने लगे. इसी के बाद दोनों ने साजिशन सुमित को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन वीक के दौरान हुए एक हत्याकांड में मधुवन ढाबा के पास जंगल किनारे मिली युवक की लाश की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते पुलिस एक ऐसे प्रेम और विश्वासघात की कहानी तक पहुंची, जिसने रिश्तों की बुनियाद पर ही सवाल खड़े कर दिए.

भाई की सगाई के बहाने पति को लेकर गई

मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई. शुरुआती तौर पर मामला लूटपाट और अज्ञात हमलावरों का माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सीधे मृतक की पत्नी पर जा टिकी. पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी को जमुना ने अपने भाई की सगाई में चलने का प्रोमिस ले लिया. दिन भी "प्रोमिस डे" ही था. बाइक से दोनों मंडला की ओर निकले. रास्ते में वह लगातार पुजारी सूर्यकांत को लोकेशन भेजती रही. तय योजना के तहत सूर्यकांत मधुवन ढाबा के पास पहले से मौजूद था.

पुजारी आशिक ने बैट से किया हमला

जैसे ही सुमित वहां पहुंचा, बहस शुरू हो गई. बात मारपीट तक पहुंची और पुजारी ने अपने साथ लाए बैट से हमला कर दिया. घायल सुमित को जंगल की ओर ले जाया गया, जहां पत्नी ने भी प्रेमी का साथ देते हुए वार करने में मदद की. अंततः धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई.

लूट की झूठी कहानी रची

वहीं कविता उर्फ जमुना ने थाने पहुंचकर झूठी लूट की कहानी गढ़ दी, ताकि शक भटकाया जा सके. मामले ने तब मोड़ लिया जब मृतक के भाई अमित ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपनी बहू कविता पर संदेह जताया. पुलिस ने कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और घटनास्थल के साक्ष्य खंगाले तो पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया. सीसीटीवी से मिले फुटेज से यह साबित हो गया कि आगे आगे सुमित और जमुना जा रहे हैं पीछे-पीछे सूर्यकांत अपनी गाड़ी में बैट बंद कर चल रहा है इसी बेट से हत्या की गई थी.

पत्नी जमुना और पुजारी सूर्यकांत त्रिपाठी गिरफ्ता

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पत्नी जमुना और पुजारी सूर्यकांत त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वैलेंटाइन वीक में लिया गया साथ निभाने का वादा खून की साजिश में बदल गया, भक्ति की आड़ में पनपा रिश्ता आखिरकार एक परिवार की बर्बादी का कारण बन गया, जिससे इनकी 2 साल की बेटी अनाथ हो गई.
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close