विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2025

श्श्शश... आधी रात को गलियों में घूम रही 'स्त्री', घरों की डोर बेल बजाकर हो जाती है गायब, देखिए दहशत का VIDEO

Gwalior Woman Viral Video: ग्वालियर की एक कॉलोनी में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वह आधी रात को कॉलोनी की गलियों में घूमती है और घर के दरबाजे की घंटी बजाकर चली जाती है.

श्श्शश... आधी रात को गलियों में घूम रही 'स्त्री', घरों की डोर बेल बजाकर हो जाती है गायब, देखिए दहशत का VIDEO

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की एक कॉलोनी में लोग पहले आवारा घूमते गोवंश से परेशान थे, लेकिन अब उनके यहां आधी रात में एक स्त्री यानी महिला भी घूम रही है. यह कई सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. हालांकि इसको कॉलोनी का कोई भी शख्स नहीं जानता है और ना ही किसी ने चेहरा देखा है. यह महिला संदिग्ध है. इस महिला को देख गोवंश और कुत्ते भी दूर भाग जाते हैं.

ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजा मंडी इलाके के सोना गार्डन के पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला कैद हुई है. इन दिनों आधी रात को घूमती संदिग्ध महिला गलियों से गुजरती है और रास्ते में आने वाले हर घर की डोर बेल (घर के दरवाजे की घंटी) को बजा देती है. 

किसी को नहीं महिला की जानकारी

इसमें महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रहा है. क्षेत्र के लोगों को भी महिला के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल रही है. ऐसे में महिला को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में महिला को देखकर गोवंश व कुत्ते तेजी से भागते हुए दिख रहे हैं. इसे लेकर रहवासी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और कयास लगा रहे हैं.

पहले भी ऐसी ही आ चुकी हैं शिकायतें

गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी इसी क्षेत्र में संदिग्ध महिला द्वारा घरों की डोर बेल बजाने की शिकायतें मिली थीं. इसमें महिला मिली थी, जो किसी का घर तलाशने की बात पुलिस से कह रही थी.

ये भी पढ़ें- VIDEO: बुर्का पहन साली के घर घुसा जीजा, 1000 CCTV की 'फिल्म'; क्लाईमेक्स जान पुलिस भी हुई हैरान

पुलिस ने क्या कहा

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि इस संबंध में किसी ने कोई लिखित सूचना नहीं दी है. हालांकि पुलिस संदिग्ध महिला का पता लगाने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- क्या होती है पिंक पुलिस चौकी? दिल्ली की तरह ग्वालियर में भी बनेगी, इस इलाके से होगी शुरुआत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com