विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

Superstition: जादू-टोने के शक में बेगुनाह महिला की मौत; अंधविश्वास के चलते कर दिया दोस्त की मां का मर्डर

Superstition and Murder Case in Mandla: मृतका की पहचान फूलकली करलिया (बैगा समुदाय) के रूप में हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछिया थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया. थाना प्रभारी रंजीत सैयाम के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई और 24 घंटे के भीतर दीपक यादव की गिरफ्तारी हो गई. पूछताछ में आरोपी ने जादू‑टोना के शक में हत्या करने की बात कबूल की है.

Superstition: जादू-टोने के शक में बेगुनाह महिला की मौत; अंधविश्वास के चलते कर दिया दोस्त की मां का मर्डर
Superstition: जादू-टोने के शक में बेगुनाह महिला की मौत; अंधविश्वास के चलते कर दिया दोस्त की मां का मर्डर

Superstition Case in Mandla: मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहजपुरी में जादू‑टोने के शक के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि गांव के ही युवक दीपक यादव ने अपने दोस्त की मां फूलकली बैगा (45) पर घर के अंदर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना ने पूरे गांव को दहला दिया और अंधविश्वास पर बड़े सवाल खड़े कर दिए. यह घटना फिर दिखाती है कि अंधविश्वास कैसे निर्दोष लोगों की जान ले लेता है. कानून अपना काम कर रहा है. आरोपी जेल पहुंचेगा, न्यायिक प्रक्रिया चलेगी लेकिन एक मां की जिंदगी वापस नहीं आ सकती. ऐसे में जरूरी है कि समाज, परिवार, स्कूल और प्रशासन मिलकर अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता बढ़ाएं.

Superstition Case: इस गांव में अंधविश्वास ने ले ली महिला की जान

Superstition Case: इस गांव में अंधविश्वास ने ले ली महिला की जान

क्या है मामला?

गांव में 1 फरवरी की सुबह रोज की तरह कामकाज चल रहा था और रामधुन का आयोजन भी हो रहा था. इसी बीच आरोपी दीपक यादव वहां चाय पीने पहुंचा. पुलिस के अनुसार, वह पहले से यह मानकर बैठा था कि फूलकली बैगा जादू‑टोना करती हैं. चाय के बाद दीपक सीधे अपने दोस्त के घर पहुंचा, जहां फूलकली रोज की तरह चूल्हा जला कर खाना बना रही थीं. इसी दौरान आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सिर और गले पर कई वार कर दिए.

चीख-पुकार से गांव में हड़कंप, आरोपी फरार

लगातार वार से महिला की चीख‑पुकार सुनकर आसपास के लोग घर की ओर भागे. जब तक ग्रामीण पहुंचे, तब तक आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी छोड़ कर फरार हो चुका था. घर के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और 112 वाहन से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Superstition Case: पुलिस थाना बिछिया

Superstition Case: पुलिस थाना बिछिया

पीड़िता की पहचान, केस दर्ज और तेज कार्रवाई

मृतका की पहचान फूलकली करलिया (बैगा समुदाय) के रूप में हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछिया थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया. थाना प्रभारी रंजीत सैयाम के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई और 24 घंटे के भीतर दीपक यादव की गिरफ्तारी हो गई. पूछताछ में आरोपी ने जादू‑टोना के शक में हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है, और हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया है.

ग्रामीणों का दावा : महिला पर जादू‑टोना का आरोप बेबुनियाद

गांव में लोगों से बातचीत में अधिकांश ग्रामीणों ने कहा कि फूलकली बैगा जादू‑टोना नहीं करती थीं. ग्रामीणों का मानना है कि आरोपी अपने बचाव में ऐसी बातें कर रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष और तेज जांच हो, ताकि सच सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

अंधविश्वास के खिलाफ अभियान जारी : पुलिस अधीक्षक

जिले के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि सहजपुरी से कुल्हाड़ी हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव के ही युवक ने जादू‑टोना करने के संदेह में हमला किया. आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस अंधविश्वास और जादू‑टोना के नाम पर होने वाले अपराध रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाती है. थानों की बीट व्यवस्था को माइक्रो बीट में बाँटकर कॉन्स्टेबल स्तर तक जिम्मेदारी तय की गई है. दूरस्थ इलाकों में जाकर लोगों को समझाया जा रहा है कि अंधविश्वास में पड़ना अपराध और कानूनी तौर पर दंडनीय है. ऐसे मामलों में आजन्म कारावास से लेकर फांसी तक की सजा का प्रावधान है.

अब आगे क्या?

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या आरोपी इस कार्रवाई के लिए पहले से तैयारी कर चुका था, क्या किसी ने उसे उकसाया, और क्या घटना से पहले किसी तरह का विवाद हुआ था. फॉरेंसिक टीम ने घर से सैंपल और सबूत जुटाए हैं. पुलिस के अनुसार, चार्जशीट समयसीमा के भीतर पेश करने की कोशिश की जाएगी, ताकि मामले का शीघ्र निष्पादन हो सके.

डिस्क्लेमर: NDTV जादू‑टोना या किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है.

यह भी पढ़ें : Superstition: शर्मनाक अंधविश्वास ; संतान सुख का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, तांत्रिक हुआ फरार

यह भी पढ़ें : अंधविश्वास: इस स्कूल में लगती है झाड़-फूंक की क्लास! प्रार्थना के दौरान बेहोश होने लगते हैं बच्चे

यह भी पढ़ें : Morena Mining Mafia: बाहुबली खनन माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का एक्शन; हजारों ट्रॉली रेत पर हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें : Raipur News: डाक विभाग की लापरवाही से खाताधारकों को करोड़ों का नुकसान; उपभोक्ता आयोग ने सुनाया ये फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com