विज्ञापन

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे कार पर गिरा हाइवा, दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Jabalpur Accident Hyva Truck Falls: शहपुरा में तेज रफ्तार हाइवा ब्रिज से नीचे गिर गया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हाइवा के गिरने से ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार भी उसके नीचे दब गई है.

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे कार पर गिरा हाइवा, दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Jabalpur Accident News: जबलपुर में ब्रिज से नीचे कार पर गिरा हाइवा.

Jabalpur Accident Hyva Truck Falls: मध्य प्रदेश के जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा में बड़ा हादसा हो गया है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ब्रिज से नीचे गिर गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हाइवा के गिरने से ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार भी उसके नीचे दब गई है.

तेज रफ्तार हाइवा ब्रिज से नीचे गिरा

सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. यह मामला जबलपुर के थाना शहपुरा क्षेत्र के कैथरा गांव का है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

हाईवे पर गलत दिशा में घुस गया था हाइवा  

बताया जा रहा है कि हाइवा जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले हाईवे पर गलत दिशा में घुस गया और तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से सीधे पुल से नीचे जा गिरा. हादसे के दौरान नीचे से गुजर रही एक सफेद कार हाइवा की चपेट में आ गई. कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. 

बाइक सवार की मौके पर मौत

इस दुर्घटना में बटवारा के ग्राम सचिव बलराम अवस्थी की मौके पर मौत हो गई. वो मोटरसाइकिल से जा रहे थे. पुलिस के अनुसार हाइवा चालक की पहचान की जा रही है और वाहन मालिक से संपर्क किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाइवा जिस तरह पुल से उड़ते हुए नीचे गिरा, उसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP-Chhattisgarh Live News: कवर्धा में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव, कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड्स... पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close