विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2025

गांजा तस्करी में जीजा के बाद राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई गिरफ्तार, मंत्री से सवाल किया तो बोलीं...

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अनिल बागरी के साथ एक अन्य आरोपी पंकज सिंह को भी गिरफ्तार किया है.

गांजा तस्करी में जीजा के बाद राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई गिरफ्तार, मंत्री से सवाल किया तो बोलीं...

Satna Hindi News: सतना जिले की रामपुर बाघेलान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अनिल बागरी के साथ एक अन्य आरोपी को भी दबोचा है. यह कार्रवाई टीआई संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को बांदा (यूपी) में गांजा के साथ पकड़ा था. अब भाई की गिरफ्तारी के बाद मामला फिर सुर्खियों में है.

Latest and Breaking News on NDTV

नाराज होते हुए यह बोलीं मंत्री

सतना में हुई इस कार्रवाई को लेकर जब छतरपुर जिले के खजुराहो में समीक्षा बैठक में पहुंचीं राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जबरदस्ती की बात क्यों करते हो तुम लोग. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दोनों के पास से 56 किलो गांजा मिला

सतना जिले की रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने राज्यमंत्री प्रतिमा के सगे भाई अनिल बागरी के पास से क्षेत्र में  46 किलो गांजा बरामद किया था, जो हरदुआ क्षेत्र के भरहुत नगर का रहने वाला है. उसके साथ ही उसका साथी पंकज सिंह भी गिरफ्तार हुआ है, जो मतहा गांव का रहने वाला है.

अनिल बागरी से पहले यूपी बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंत्री के जीजा शैलेंद्र को लगभग साढ़े 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा था. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- यूरिया खाद की जंग में किसान ने तोड़ा दम, 3 दिन से लाइन में लग रहा था जमुना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com