विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2024

बिजली विभाग का जानलेवा जुगाड़! पेड़ को ही पोल बनाकर बांध दी 11 हजार वोल्ट की लाइन

बिजली विभाग ने 11000 वोल्‍ट वाली हाई टेंशन की लाइन को पेड़ में इंसुलेटर फंसा कर बांधना शुरू कर दिया. कुछ दिनों पहले इस तरह की लापरवाही की वजह से जंगली जानवर चीते की मौत भी हो गई थी

बिजली विभाग का जानलेवा जुगाड़! पेड़ को ही पोल बनाकर बांध दी 11 हजार वोल्ट की लाइन
बिजली विभाग की अनोखी करतूत आई सामने

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है.  यहां बिजली विभाग ने पेड़ को ही बिजली का पोल बना दिया, और साथ में 11,000 वोल्ट की लाइन भी दौड़ा दी. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जुगाड़ करने की भी हद पार कर दी. इससे पहले ये विभाग गांवों में लो टेंशन की लाइन को पेड़ों पर बांध कर निकाल चुका है. इसके बाद ये वाला बड़ा कारनामा भी कर दिया.

पेड़ में इंसुलेटर फंसाकर चालू कर दी 11000 वोल्ट की लाइन

बिजली विभाग ने 11000 वोल्‍ट वाली हाई टेंशन की लाइन को पेड़ में इंसुलेटर फंसा कर बांधना शुरू कर दिया. कुछ दिनों पहले इस तरह की लापरवाही की वजह से जंगली जानवर चीते की मौत भी हो गई थी. इसके बाद भी विभाग के कर्मचारी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं. ग्रामीणों के लगातार शिकायत करने के बावजूद भी समस्याओं के समाधान की कोई पहल नहीं की जा रही है.

ये भी पढ़ें 300 जूनियर डॉक्टर वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर, कॉलेज के डीन ने कहा सरकार के पास नहीं है बजट

अधीक्षण अभियंता ने कहा होगी कठोर कार्रवाई

अधीक्षण अभियंता अवनीश सिंह बोले कठोर कार्रवाई होगी और गाइड लाइन जारी की जायेगी. दरअसल मामला जिले में माड़ा रेंज के जीर गांव का है, जहां सड़क के किनारे खड़े पेड़ में 11000 की हाई-वोल्टेज बिजली की लाइन दौड़ा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बार- बार शिकायत के बावजूद भी विभाग के कर्मचारी इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं. इसी रास्ते से हो कर आसपास के लोगों का आवागमन भी होता है, जिससे बड़ा खतरा बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें कोरिया के जिला अस्पताल में जूनियर डॉक्टर गए सामूहिक अवकाश पर, इमरजेंसी ड्यूटी को लेकर खड़ी हुई मुश्किलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com