विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2025

Forest Fire: सीधी रेंज में धधक रही वन संपदा, काबू पाना हुआ बस के बाहर

Forest Fire in MP: एमपी के सीधी रेंज में भयानक आग लगी हुई है. कई दिनों से धधक रहे जंगल में आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. यहां अब दमकल विभाग भी बेबस नजर आ रहा है. आइए आपको इस मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Forest Fire: सीधी रेंज में धधक रही वन संपदा, काबू पाना हुआ बस के बाहर
सीधी के जंगलों में लगातार फैल रही आग

Forest Fire in Sidhi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का सीधी (Sidhi) जिला वन संपदा से परिपूर्ण जिला है. लेकिन, फिलहाल कई दिनों से यहां आग का कहर जारी है. आग लगने के चलते वन संपदा जलकर खाक हो रही है. सीधी रेंज के भंवरहा जंगल में आग लगने से काफी क्षति हुई है. रात के समय सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. सीधी जिले का वनांचल क्षेत्र इन दिनों संकट के साए में है. चारों तरफ आगे की खबरें सुनाई देती हैं. सीधी परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल (Forest) में जिस तरीके से आग लगी है, वहां किसी की नजर काम नहीं कर रही है. यहां एक फायर ब्रिगेड है, लेकिन उसके बस की बात नहीं है.

सीधी रेंज के जंगलों में लगी भीषण आग

सीधी रेंज के जंगलों में लगी भीषण आग

फायर ब्रिगेड हो गया बेबस

जंगल क्षेत्र में जिस तरीके से आग भड़की है, उसमें एक फायर ब्रिगेड बेबस नजर आ रहा है. पानी की कमी और दूर से पानी आना, इन सभी के चलते आग पर फायर ब्रिगेड का प्रभाव नहीं हुआ और आग लगातार बढ़ती गई. जिसके चलते जंगल के अंदर भी आग पहुंची और हजारों पेड़ जल कर नष्ट हो गए हैं. ऐसे में वन विभाग को काफी क्षति हुई है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस तरीके की घटनाएं होती रहती है, लेकिन विभाग इस पर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं देता है.

जंगल के भीतर आग बुझाना एक चुनौती

जंगल क्षेत्र में हर स्थान पर रोड नहीं है. ऐसे में फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच भी नहीं पाते हैं. सोमवार को भी कुछ ऐसा हुआ, बाहरी क्षेत्र में तो प्रयास किया गया कि फायर ब्रिगेड के सहारे आग पर काबू पाया जा सके, लेकिन जैसे ही आग जंगल के अंदर हो गई, तो वहां वाहन भी नहीं पहुंचा और आग पूरी रात धधकते रही. इसका नतीजा रहा कि करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र आग के आगोश में समाया हुआ है और वन संपत्ति लगातार नष्ट हो रही है.

सीधी के जंगलों में लगी आग

सीधी के जंगलों में लगी आग

सूचना पाकर पहुंचा अमला

जंगल में आग लगने की सूचना के बाद वन परिक्षेत्र सीधी के डिप्टी रेंजर राधे साकेत सहित पूरा वन अमला मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगा. बताया गया कि आग इतने क्षेत्र में है कि उस पर काबू पाना कठिन कार्य दिख रहा है. आज दूसरे दिन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर जाकर के निरीक्षण किए हैं और आग को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- Balaghat: कई परिवारों की रोजी-रोटी का साधन है पक्की ईंटें, पुरानी पद्धति का आज भी करते हैं पालन

वन संपदा को हो रहा भारी नुकसान

आग लगने की सूचना पर जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विभाग को सूचना देने के साथ ही फायर ब्रिगेड मंगाया. मौके पर पहुंचे अमले के साथ ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाने की प्रयास किए गए. बताया गया कि इस तरीके की घटना होती रहती है. गर्मी के दिनों में आग लगने की घटना ज्यादा होती है. ऐसे में वन संपदा नष्ट हो रही है, जिसे बचाया जाना हम सब की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें :- Farmer Strike: मूंग की सिचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से नाराज किसान, आधी रात साथ देने पहुंचे विधायक, जानें-पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com