विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2024

मुंबई में धूम मचाएगा सीहोर का लड़का! आमिर खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म में दिखेंगे समर्थ माहौर

समर्थ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 से की थी. उन्होंने भोपाल में रंगमंच किया और फिर मुंबई का रुख किया. इससे पहले समर्थ रॉनी स्क्रूवाला प्रोडक्शन की फिल्म नटखट में बंटू के किरदार में नज़र आए थे. उन्होंने TVF के वेब शो गुल्लक-2 में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी.

मुंबई में धूम मचाएगा सीहोर का लड़का! आमिर खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म में दिखेंगे समर्थ माहौर
फोटो : इंस्टाग्राम

Sehore Bollywood Actor: मध्य प्रदेश के सीहोर (Sehore) के एक युवा ने माया नगरी मुंबई (Mumbai) तक का सफर तय कर लिया है और अब 1 मार्च को आमिर खान प्रोडक्शन की रिलीज होने वाली फिल्म 'लापता लेडिज़' में वह प्रमुख कलाकार के तौर पर नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग अलग-अलग जगहों पर हुई है. इसका एक अहम हिस्सा सीहोर में शूट हुआ है. फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें : 'आडवाणी जी ने ऐसा कौन सा काम किया जो उन्हें भारत रत्न दिया जा रहा', उमांग सिंघार ने उठाए सवाल

रवि किशन के साथ भी शेयर की स्क्रीन

जानकारी के अनुसार सीहोर के समर्थ माहौर जल्द आमिर खान प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'लापता लेडीज' में मुख्य किरदार में दिखेंगे. फ़िल्म में समर्थ बिलास के किरदार में नज़र आने वाले हैं, जो गांव का एक लड़का है और फिल्म के मुख्य किरदार दीपक का दोस्त है. फिल्म में समर्थ ने बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के दिग्गज अभिनेता और सांसद रवि किशन के साथ भी स्क्रीन शेयर की है.

यह भी पढ़ें : मैराथन रेस में इंदौर के साथ दौड़े एक्टर सोनू सूद, कहा- अब फिटनेस में भी नंबर-1 बनेगा शहर

गुल्लक-2 में निभाई थी छोटी सी भूमिका

समर्थ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 से की थी. उन्होंने भोपाल में रंगमंच किया और फिर मुंबई का रुख किया. इससे पहले समर्थ रॉनी स्क्रूवाला प्रोडक्शन की फिल्म नटखट में बंटू के किरदार में नज़र आए थे. उन्होंने TVF के वेब शो गुल्लक-2 में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी.

अब उनकी अगली फिल्म 'लापता लेडीज़' 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. साल 2024 के अंत में समर्थ माहौर अमेज़न प्राइम के एक वेब शो में भी नज़र आने वाले हैं, जिसका टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com