विज्ञापन

पहली बार मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में देखी गई दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली, देखें तस्वीर

Veerangana Durgavati Tiger Reserve: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में देखी गई दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली की तस्वीर बेहद खूबसूरत है. यह तस्वीर फरवरी से मार्च 2024 के बीच मध्य प्रदेश वन विभाग और WWF-India द्वारा चलाए गए वार्षिक बाघ निगरानी अभियान के तहत किए गए कैमरा ट्रैप सर्वे में कैद हुई. यह दुर्लभ तस्वीर टाइगर रिजर्व की डोंगरगांव रेंज में रिकॉर्ड की गई है.

पहली बार मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में देखी गई दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली, देखें तस्वीर
WORLD'S SMALLEST WILD CAT SPOTTED FIRST TIME

World's Smallest Wild Cat: मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जहां पहली बार दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली प्रजाति देखी गई है. रस्टी-स्पॉटेड कैट (Rusty-spotted Cat) नामक जंगली छोटी बिल्ली की टाइगर रिजर्व में मौजूदगी का फोटोग्राफिक प्रमाण मिला है, जो रिजर्व की जैव विविधता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में देखी गई दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली की तस्वीर बेहद खूबसूरत है. यह तस्वीर फरवरी से मार्च 2024 के बीच मध्य प्रदेश वन विभाग और WWF-India द्वारा चलाए गए वार्षिक बाघ निगरानी अभियान के तहत किए गए कैमरा ट्रैप सर्वे में कैद हुई. यह दुर्लभ तस्वीर टाइगर रिजर्व की डोंगरगांव रेंज में रिकॉर्ड की गई है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम टीकमगढ़ जिले में पोहा बेचती नजर आईं, वायरल हो रहा वीडियो

IUCN की रेड लिस्ट श्रेणी में रखी गई है दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली रस्टी-स्पॉटेड कैट

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली के रूप में शुमार रस्टी-स्पॉटेड कैट को IUCN की रेड लिस्ट में “नियर थ्रेटेंड” यानी संकट के करीब श्रेणी में रखा गया है और  भारत में इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत सर्वोच्च संरक्षण प्राप्त है. आमतौर पर सूखे पर्णपाती जंगलों, झाड़ियों, घास के मैदानों और पथरीले इलाकों में पाई जाने वाली बिल्ली को कई बार यह मानव बस्तियों में भी देखी जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पहली बार दर्ज की गई रस्टी-स्पॉटेड कैट की मौजूदगी 

गौरतलब है करीब 2,339 वर्ग किमी  क्षेत्र में फैला वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व है, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए मशहूर है, जहां बाघ, भालू, भेड़िये और गिद्ध जैसे कई महत्वपूर्ण वन्यजीव पाए जाते हैं. यहां पहली बार रस्टी-स्पॉटेड कैट की मौजूदगी दर्ज हुई है. हालांकि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में यह पहला पुष्ट रिकॉर्ड है, जहां यह देखी गई है. 

ये भी पढ़ें-Village Of Widows: 'विधवाओं के गांव' में तब्दील हुई पूरी पंचायत, संकट में सर्करा खदान के सैकड़ों कारीगर परिवारों का अस्तित्व

विशेषज्ञों का मानना है कि टाइगर रिजर्व में नई खोज रिजर्व के पारिस्थितिक महत्व को और मजबूत करती है. इससे यह संकेत मिलता है कि यहां छोटी जंगली बिल्लियों के लिए उपयुक्त आवास मौजूद है. CATnews के 85वें संस्करण में प्रकाशित शोथ में इस प्रजाति के व्यवहार, वितरण और संरक्षण पर आगे और अध्ययन करने की आवश्यकता जताई गई है.
Latest and Breaking News on NDTV

एक साथ कर सकेंगे दुनिया की सबसे बड़ी, तेज और छोटी बिल्ली का नजारा

उल्लेखनीय है नौरादेही क्षेत्र में चीता पुनर्स्थापना के बाद यह क्षेत्र ऐसा अनूठा स्थान बन सकता है, जहां एक साथ दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली बाघ, सबसे तेज बिल्ली चीता और सबसे छोटी बिल्ली रस्टी-स्पॉटेड कैट देखने को मिल सकती है. यह उपलब्धि न केवल वन विभाग के प्रयासों को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि यह टाइगर रिजर्व दुर्लभ और कम-ज्ञात प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रय स्थल बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर टहलते हुए निकल गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ नजारा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close