हनी दुबे
-
‘हनुमान अंश’ का वो गाना जिसने दृष्टिहीन बुंदेली गायक को बना दिया स्टार! कभी जिंदगी से हार मान चुके थे सागर के सुनील
जन्म से दृष्टिबाधित सुनील ने कभी स्कूल की पढ़ाई नहीं की, लेकिन अपनी मधुर आवाज के दम पर उन्होंने वह मुकाम हासिल किया, जिसकी कल्पना भी शायद उन्होंने कभी नहीं की थी.
- अगस्त 31, 2026 19:50 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: आनंद कश्यप
-
पैंट पहनते ही निकला सांप, युवक के उड़े होश; सर्प विशेषज्ञ ने इस तरह किया सुरक्षित रेस्क्यू
सागर में एक युवक की पैंट से अचानक सांप निकलने से परिवार में हड़कंप मच गया. पैंट पहनते ही सांप बाहर आने पर युवक के होश उड़ गए. सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया. राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था.
- अगस्त 27, 2026 16:26 pm IST
- Written by: हनी दुबे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
आपचंद गुफाओं में फंसे 9 युवक-युवतियां: अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, SDRF ने देर रात सुरक्षित निकाला
सागर के विश्व प्रसिद्ध आपचंद गुफा पर्यटन स्थल पर बड़ा हादसा टल गया. नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टापू पर फंसे 9 युवक-युवतियों को SDRF और पुलिस ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला. बारिश के कारण बढ़े तेज बहाव के बीच कई घंटे तक चला बचाव अभियान सफल रहा.
- अगस्त 23, 2026 10:33 am IST
- Written by: हनी दुबे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
कंप्यूटर, पटवारी और कियोस्क संचालक: MP में एक झटके में छिन गई 50 एकड़ जमीन; PM किसान की किस्त से खुला राज
सागर में कंप्यूटर नहीं चलाने पाने के कारण एक पटवारी ने कियोस्क संचालक को आईडी-पासवर्ड दे दिया. इसका फायदा उठाकर उसने दर्जनों किसानों की 50 एकड़ जमीन दूसरे के नाम दर्ज कर दी. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं आने पर इसका खुलासा हुआ.
- अगस्त 22, 2026 00:31 am IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
3 करोड़ कोई लेने को तैयार नहीं: ऑटो चालक और PWD इंजीनियर के इनकार के बाद अब SIT कर रही जांच
सागर के गोपालगंज में ऑटो चालक के घर मिले ₹3.02 करोड़ कैश मामले की जांच लोकायुक्त ने शुरू कर दी है. लोकायुक्त ने 5 सदस्यीय SIT गठित की है जो PWD इंजीनियर की भूमिका, आय के स्रोतों और पैसों के असली मालिक का पता लगाएगी.
- अगस्त 21, 2026 00:32 am IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
NEET की तैयारी से सट्टेबाजी तक, 18 साल पहले आई फिल्म देखकर बने बुकी, 30 लाख का सोना और 2.96 CR कैश बरामद
NEET की तैयारी कर रहे युवकों ने जन्नत फिल्म से प्रेरित होकर सट्टेबाजी शुरू की. पंचर बनाने वाले के खाते में करोड़ों के लेनदेन से इस रैकेट का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 3 करोड़ कैश और सोना जब्त किया है.
- अगस्त 19, 2026 20:03 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
लावारिस पड़े हैं 3 करोड़ रुपये! दो दिन बाद भी किसी ने नहीं जताया हक, जांच एजेंसियां का हो रहा इंतजार
सागर में ऑटो चालक के घर से बरामद 3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी का रहस्य गहराता जा रहा है. दो दिन बीतने के बाद भी कोई व्यक्ति इस रकम पर दावा करने सामने नहीं आया है. ऑटो चालक और पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रिश्तेदार के बयानों में विरोधाभास ने मामले को और उलझा दिया है.
- अगस्त 19, 2026 17:07 pm IST
- Written by: हनी दुबे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के खाते से उड़ाए ₹1.76 लाख, मैसेज तक नहीं आया, दान देने के लिए रखे थे
मध्य प्रदेश के सागर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के बैंक खाते से साइबर ठगों ने ₹1.76 लाख उड़ा लिए. हैरान करने वाली बात यह रही कि खाते से पैसे निकलने का कोई मैसेज तक नहीं आया. पीड़ित ने बेटे के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
- अगस्त 12, 2026 22:40 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
पोलियो ड्रॉप पिलाते ही अकड़े बच्ची के हाथ-पैर, भोपाल AIIMS में चल रहा इलाज; स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच
मध्य प्रदेश के सागर जिले में पोलियो ड्रॉप पिलाने के बाद 3 वर्षीय बच्ची के हाथ-पैर अकड़ने और तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. बच्ची को भोपाल एम्स रेफर किया गया है. परिजनों के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
- अगस्त 05, 2026 20:33 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
Success Story: मां ने गहने बेचे, पिता ने सुने ताने, बेटी यामिनी मौर्य ने रच दिया इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचने वाली सागर की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने गरीबी और संघर्षों से लड़कर सफलता हासिल की है. मां ने जेवर बेचकर बेटी की खेल ट्रेनिंग का खर्च उठाया, वहीं पिता ने समाज के ताने सहकर भी उसके सपनों को टूटने नहीं दिया.
- अगस्त 02, 2026 06:52 am IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
खजाने पर बवाल: सागर में जंगल में भिड़े ग्रामीण, पथराव में पुलिस जवान घायल... गाड़ी तोड़ी
सागर जिले के देवरी में जंगल में खजाना मिलने की अफवाह के बाद ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया. हमलावरों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की.
- अगस्त 01, 2026 21:08 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
पक्का घर तक नहीं, लेकिन कॉमनवेल्थ में जीता पदक; गोल्डन स्कोर तक लड़ने वाली सागर की यामिनी ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश के सागर जिले की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है. फाइनल मुकाबला गोल्डन स्कोर तक पहुंचा, जहां उन्हें इंग्लैंड की एसिल्या टॉपराक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. यामिनी की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई है.
- अगस्त 01, 2026 05:49 am IST
- Reported by: हनी दुबे, Written by: अजय कुमार पटेल
-
ट्रेन के गेट पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुष्पक एक्सप्रेस में रहस्यमयी तरीके से हुई मौत
सागर जिले के बीना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के गेट पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला. भोपाल से गोरखपुर जा रही ट्रेन में हुई इस रहस्यमयी मौत के बाद जीआरपी और रेलवे प्रशासन जांच में जुट गया है. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी युवक के रूप में हुई है.
- जुलाई 31, 2026 14:38 pm IST
- Written by: हनी दुबे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
बाघिन 'राधा' की कहानी: अनाथ हुई, जहर दिया गया पर 28 शावकों को जन्म देकर उसने गुलजार किया MP का जंगल
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर जानिए 'मदर ऑफ VDTR' बाघिन राधा की अनोखी कहानी. पेंच में अनाथ होने और उड़ीसा से ठुकराए जाने के बाद कैसे उसने 28 शावकों को जन्म देकर वीरान नौरादेही को टाइगर रिजर्व बना दिया.
- जुलाई 29, 2026 12:42 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: रविकांत ओझा
-
MP में श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, परिजनों ने बताया तंत्र मंत्र का शक; पुलिस जांच में जुटी
28 जुलाई को पथरिया जाट निवासी जगन सूर्यवंशी, 80, का अंतिम संस्कार हुआ. अगले दिन अस्थि-संग्रह के लिए परिवार पहुंचा तो जगह खाली थी, न अस्थियां थीं न राख. परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी.
- जुलाई 28, 2026 14:57 pm IST
- Reported by: हनी दुबे, Edited by: गीतार्जुन