विज्ञापन

 सरकारी कर्मियों को अब विपश्यना ध्यान शिविर के लिए मिलेगा विशेष अवकाश, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

सरकार के आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा और राज्य सेवा के अधिकारी और कर्मचारी अपने पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इसके तहत वे राज्य के मान्यता प्राप्त विपश्यना केंद्रों द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय ध्यान शिविर में भाग ले सकेंगे.

 सरकारी कर्मियों को अब विपश्यना ध्यान शिविर के लिए मिलेगा विशेष अवकाश, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला लिया है. इसके तहत अब उन्हें विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश (Special Casual Leave) दिया जाएगा. सरकार की ओर से बताया गया है कि इस निर्णय का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना, मानसिक तनाव कम करना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है.

सरकार के आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा और राज्य सेवा के अधिकारी और कर्मचारी अपने पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इसके तहत वे राज्य के मान्यता प्राप्त विपश्यना केंद्रों द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय ध्यान शिविर में भाग ले सकेंगे.

12 दिन तक का मिलेगा अवकाश

इस विशेष अवकाश की अवधि यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिन निर्धारित की गई है. खास बात यह है कि इस दौरान कर्मचारी को ड्यूटी पर माना जाएगा और पूरा वेतन भी दिया जाएगा.

इन शर्तों का करना होगा पालन

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं. संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को आवेदन के साथ विपश्यना केंद्र से प्राप्त पंजीकरण पत्र (Admission Letter) संलग्न करना अनिवार्य होगा. शिविर समाप्त होने के बाद प्रतिभागी को संबंधित केंद्र से जारी प्रमाण पत्र (Completion Certificate) अपने कार्यालय में जमा करना होगा. यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो इस अवधि को अन्य अवकाश में समायोजित कर दिया जाएगा.

विभागीय स्वीकृति जरूरी

यह अवकाश संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बाद ही दिया जाएगा. साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासकीय कार्य प्रभावित न हो. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस शिविर में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य खर्च वहन नहीं किया जाएगा. सभी खर्च संबंधित कर्मचारी को स्वयं उठाने होंगे.

यह भी पढ़ें- भोपाल तक पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध का असर:  कच्चा माल महंगा होने और नए ऑर्डर  पर रोक से उद्योगों पर संकट

राज्य सरकार का यह कदम कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विपश्यना ध्यान को तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम माना जाता है.

यह भी पढ़ें- पैसे लेकर काम नहीं करने वाले ठेकेदार पर चला कलेक्टर का हंटर, पैसा लौटाओ, वरना जेल जाओ

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close