विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2023

PM Modi 73rd Birthday: समर्थकों ने बनाया PM मोदी का मंदिर, 'अटल जी' के साथ स्थापित की प्रतिमा

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पहले से ही स्थापित है और अब उसी मंदिर में उनके बगल में ही पीएम मोदी की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है.

PM Modi 73rd Birthday: समर्थकों ने बनाया PM मोदी का मंदिर, 'अटल जी' के साथ स्थापित की प्रतिमा
समर्थकों ने बनाया PM मोदी का मंदिर
ग्वालियर:

आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहा है, लेकिन ग्वालियर में उनके कुछ समर्थकों ने इसे अलग ढंग से मनाने का फैसला किया और उन्होंने बाकायदा उनकी मूर्ति स्थापित कर दी. खास बात ये है कि यहां पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पहले से ही स्थापित है और अब उसी मंदिर में उनके बगल में ही पीएम मोदी की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है.

अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मूर्ति स्थापित की गई है

अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मूर्ति स्थापित की गई है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां दो प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाएं एक साथ स्थापित की गई हैं. इस मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक विजय राजे सिंधिया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी मूर्ति पहले से ही स्थापित हैं. अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मूर्ति स्थापित की गई है.

हिंदी दिवस पर की गई पीएम मोदी की प्रतिमा की स्थापना

पूरे विश्व में एक और भारत का डंका बज रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो उनके मुरीद हैं. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अभिभाषक मंच ने सत्यनारायण की टेकरी नामक पहाड़ी पर हिंदी माता मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा स्थापित की है. राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने और हिंदी का समर्थन करने वाले अंतरराष्ट्रीय अभिभाषक मंच ने सबसे पहले देश का इकलौता हिंदी माता मंदिर साल 1995 में  सत्यनारायण टेकरी पर बनवाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवित रहते ही उनकी मूर्ति इसी मंदिर में स्थापित की गई, जबकि इससे पहले राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा भी इसी मंदिर में स्थापित की जा चुकी है और अब हिंदी दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिमा स्थापित की गई.. जहां इन तीनों नेताओं के प्रशंसक प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं.

 इन तीनों नेताओं के प्रशंसक प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं.

इन तीनों नेताओं के प्रशंसक प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के 73वें जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, अनोखे अंदाज में लोग दे रहे बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति स्थापना को लेकर अभिभाषक मंच का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदी को बचाने और हिंदी के लिए काम किया है, ऐसे में उनकी मूर्ति यहां स्थापित की गई है..

अब हर रोज पीएम नरेंद्र मोदी की हिंदी माता के मंदिर में पूजा की जाएगी.

अब हर रोज पीएम नरेंद्र मोदी की हिंदी माता के मंदिर में पूजा की जाएगी.

वहीं जीवित रहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की मूर्ति स्थापित करने के सवाल पर कहा कि जो लोग महापुरूषों की श्रेणी में आ जाते है, तो उन्हें पूजने में कोई दिक्कत नहीं है. फिर चाहे मूर्ति लगाकर ही क्यों न पूजा की जाए..इसलिए अब हर रोज पीएम नरेंद्र मोदी की हिंदी माता के मंदिर में पूजा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- MP में आज भी जारी रहेगा मॉडरेट टू इंटेंस रेन एक्टिविट का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com