विज्ञापन

यहां बेची जा रही थी पतंजलि के नकली उत्पाद, कंपनी ने मारा छापा तो मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली नगर के तेल व्यापारी अनिल इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर मंगलवार को पतंजलि की लीगल टीम ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान कथित रूप से उनके ब्रांड तुलसी की कॉपी करने के आरोप में बड़ी संख्या तेल से भरे कैन व टिन जब्त कर लिए गए. हालांकि, अनिल इंडस्ट्रीज ने इन सभी आरोपों को कारिज कर दिया है. उनका कहना है कि ये आरोप सरासर गलत है. उनके पास उत्पाद से संबंधित सारे कागजात हैं.

यहां बेची जा रही थी पतंजलि के नकली उत्पाद, कंपनी ने मारा छापा तो मच गया हड़कंप
यहां बेची जा रही थी पतंजलि के नकली उत्पाद, कंपनी ने मारा छापा तो मच गया हड़कंप
Ashish jain

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली नगर के तेल व्यापारी अनिल इंडस्ट्रीज पर पतंजलि की लीगल टीम ने मंगलवार को दबिश दी. इस दौरान उनके ब्रांड तुलसी गोल्ड से मिलते जुलते ब्रांड की पैकिंग का आरोप लगते हुए कार्रवाई की. इस दौरान तुलसी ब्रांड से मिलते जुलते पैकिंग हुए तेल के जार को सील कर दिया गया. 

वहीं, अनिल इंडस्ट्रीज का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने बाकायदा कानूनी तौर से पूरी कार्रवाई करके बाजार में तेल बेच रहे हैं. वहीं, नरसिंहपुर के करेली पहुंचे पतंजलि फूड लिमिटेड के प्रतिनिधि वकील आयुष जैन ने बताया कि तुलसी नाम से ब्रांड पतंजलि का है.  उन्हें ऐसी सूचना प्राप्त हुई कि उनके ब्रांड के नाम से मिलते जुलते ब्रांड का तेल यह पैक किया जा रहा है, जिसकी जानकारी उन्होंने कोर्ट को देते हुए उनसे अनुमति लेकर यह कार्रवाई की गई है. 

दोनों कंपनियों के अपने-अपने दावे

इस कार्यवाही पर अनिल इंडस्ट्रीज के अमन जैन ने अपने ब्रांड पूर्णआयु तुलसी के संबंध में दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि पतंजलि द्वारा लगातार ऐसी अनुचित कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोकल ब्रांड के पैकेजर अपना काम बंद कर दें और उनकी कानूनी कार्रवाई में उलझे रहे, जबकि हमारे पास पूर्ण आयु तुलसी के नाम से बाकायदा सभी कागजात पूरे हैं. इसके दस्तावेज भी हमारे पास मौजूद है. हमने अखबार में इसकी जाहिर सूचना भी प्रकाशित की थी, लेकिन इस तरह की एक पक्षीय कार्रवाई छोटे व्यापारियों को खत्म करने की साजिश नजर आती है. 

यह भी पढ़ें- CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, अब तक 10 मौतें, कई झुलसे; बचाव कार्य जारी

दोनों ही पक्ष के अपने-अपने दावे हैं. फिलहाल, मामला कोर्ट की कार्रवाई के अधीन है. जहां दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रखेंगे. इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि कौन सही और कौन गलत हैं. 

यह भी पढ़ें- एमपी में सिस्टम ने मारा ! फसल बिकने से पहले ही फेल हुए 6.20 लाख किसान, 450 करोड़ का कर्ज बकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com