विज्ञापन

CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, अब तक 10 मौतें, कई मजदूरों की हालत गंभीर

Sakti Vedanta Power Plant News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर का ट्यूब फटने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे में कई मजदूर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है.

CG News: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, अब तक 10 मौतें, कई मजदूरों की हालत गंभीर
Sakti Vedanta Power Plant Blast News

Vedanta Power Plant Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघनतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं. बॉयलर का ट्यूब फटने से हुए हादसे में शुरुआत में तीन मौत की बात सामने आई थी, लेकिन कुछ घंटे बाद यह आंकड़ा 9 तक पहुंच गया. लेकिन, बाद में इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई. एसपी ने  इसकी पुष्टि की है. हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.  

बाहर निकाले गए शव. (इस तस्वीर को धुंधला किया गया है)

बाहर निकाले गए शव. (इस तस्वीर को धुंधला किया गया है)

एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि बॉयलर का ट्यूब फटने से हादसा होने की जानकारी समाने आई है. हादसे में शुरुआत में तीन मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन अब तक 9 मजदूरों की मौत हो गई है. कई मजदूर अब भी अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता. घायलों और मौत का आंकड़े बढ़ सकता है. 

VIDEO: विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, क्यों भड़की प्रियंका?

40-45 मजदूर कर रहे थे काम 

बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ. उस समय 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, मजदूर बचने के लिए भागने लगे.घटना की सूचना पर पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को तत्काल इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. 

इलाज के दौरान एक और मौत, आंकड़ा 10 पहुंचा  

हादसे में इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई. इससे अब मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है. चिंताजनक बात यह है कि कई मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.   

VIDEO: महिला के साथ बर्बरता...सिर घोंटा, पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए

सीएम साय ने दिए जांच के आदेश 

सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे को लेकर दुख जताया, उन्होंने कहा कि 'वेदांता पावर प्लांट' में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी, इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close