विज्ञापन

देवास में बेकाबू कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर; आक्रोश में चक्काजाम

देवास में बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मारी, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल. हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम किया, पुलिस जांच में जुटी. पढ़िए पूरी खबर.

देवास में बेकाबू कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर; आक्रोश में चक्काजाम
देवास में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

Dewas Road Accident: देवास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. इंदौर रोड पर एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बेकाबू कार ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, नायता पूवाड़ा निवासी अंसार (45), हैदर (35) और इरफान (30) एक ही बाइक पर सवार होकर इंदौर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि अंसार और हैदर की मौके पर ही मौत हो गई.

एक युवक गंभीर, इंदौर रेफर

हादसे में घायल इरफान को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतकों में शामिल हैदर अपने पीछे दो छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.

आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद स्थानीय रहवासियों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया और सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई. लोगों का आरोप था कि मार्ग की स्थिति और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं.

पुलिस और अधिकारियों ने संभाली स्थिति

चक्काजाम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी यातायात एच.एन. बाथम, सीएसपी सुमित अग्रवाल और यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाया. इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया.

विधायक ने दिए सड़क सुधार के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा कर सड़क के खराब हिस्सों को ठीक करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए.

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों और कार चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : बालोद में चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत, दल्लीराजहरा में रोज 50-70 मृत, जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे

यह भी पढ़ें : महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी का जाल, उज्जैन पुलिस ने 11 फर्जी वेबसाइटें बंद कराईं

यह भी पढ़ें : यूपी में 70 किमी रफ्तार से आएगा बवंडर; 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट, आंधी-बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में रिंग सेरेमनी का VIDEO वायरल, सिक्योरिटी एजेंसी पर ₹50 हजार का जुर्माना, कपल को ये सजा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close