
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के उत्थान का संकेत देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम' और रोवर ‘प्रज्ञान' से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग' कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर यह चांद की सतह पर उतरा.
चंद्रमा पर भारत ने अपना परचम लहरा दिया!
— Vice President of India (@VPIndia) August 23, 2023
अनुपम! अद्वतीय! अभूतपूर्व !!!
ये विश्व कीर्तिमान है!! मेरा भारत महान है!
इसरो पर देश को गर्व है!
इतिहास रच दिया भारत के वैज्ञानिकों ने!
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत ने आज एक बार फिर ये…
इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया.
With the successful landing of #Chandrayaan3, India becomes the fourth country to accomplish a soft landing on the lunar surface, and the very first country to achieve this endeavour on the south pole of the Moon.
— Vice President of India (@VPIndia) August 23, 2023
This is a historic feat signalling the rise of Bharat!…
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उपराष्ट्रपति कार्यालय ने धनखड़ के हवाले से ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘यह भारत के उत्थान का संकेत देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. इस मिशन से जुड़े सभी लोगों और देश के दूरदर्शी नेतृत्व को बधाई.''