विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2023

दमोह : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों के साथ देखी चंद्रयान 3 की लैंडिंग

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की शाम 6 बजकर चार मिनिट पर जैसे ही चांद की सतह पर लैडिंग हुई वैसे ही दमोह के लाडली बहना सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लाईव देखते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को भी सुना.

दमोह : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों के साथ देखी चंद्रयान 3 की लैंडिंग

 दमोह में लाडली बहना सम्मेलन और क्षत्राओं को स्कूटी वितरण करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे थे जहां उन्होंने 1600 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलायन्यास किया. मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान ही चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने का सीधा प्रसारण प्रारंभ हो गया. मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन रोककर आह्वान किया जिस पर सम्मेलन में मौजूद हजारों लाड़ली बहनो और नागरिको ने भारत को मिली इस ऐतिहासिक सफलता का गर्मजोशी से स्वागत किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत ने विश्व में अपनी सफलता के झण्डे गाड़ दिये हैं, इसलिए एक मिनट तक तालियां बजती रहनी चाहिए. मुख्यमंत्री के आव्हान पर लाड़ली बहनों, छात्र-छात्राओं और अन्य नागरिको ने करतल ध्वनि से चंद्रयान-3 की सफलता का स्वागत कर भारत माता की जय का उद्घोष किया.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधान मंत्री का उद्बोधन भी स्क्रीन पर देखते हुए सुना, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है. आज बढ़ते हुये भारत को पूरी दुनिया देख रही है.हमे आज का दिन देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखना होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com