विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2025

UPI अब सिर्फ भारत नहीं, दुनियाभर में पहुंच गया... सिंधिया बोले- आएंगे दूरगामी नतीजे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कहा कि UPI अब विश्वव्यापी हो चुका है और इसका उपयोग न केवल भारत में, बल्कि नेपाल, भूटान, यूएई, फ्रांस और मॉरीशस जैसे देशों में भी किया जा रहा है.

UPI अब सिर्फ भारत नहीं, दुनियाभर में पहुंच गया... सिंधिया बोले- आएंगे दूरगामी नतीजे

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने UPI/UPU मामले में कहा कि UPI अब विश्व व्यापी हो चुका है. यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, भूटान, यूएई, फ्रांस, मॉरीशस तक पहुंच गया है. यह प्रधानमंत्री मोदी की क्षमता, लक्ष्य और दृढ़ इच्छा शक्ति से ही संभव हो पाया है. भारतीय डाक विभाग भी यूपीआई को लेकर विश्व भर में पहल कर रहा है और इसके बहुत अच्छे दूरगामी नतीजे आएंगे.

ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ा समझौता यूपीआई का संयुक्त राष्ट्र की संस्था UPU के साथ हुआ है, जिसमें 193 देश हैं. यह  1875 में संस्था स्थापित हुई थी.

इस दौरान वहां के 42 अफ्रीकन देशों के साथ मुलाकात हुई है. 28 लेटिन अमेरिकन और पुर्तगाल देश के साथ भी हुई है. 23 अरब देश के साथ मुलाकात हुई. अलग-अलग देशों के समूह के साथ भारतीय डाक विभाग की साझेदारी और समझौते पर हस्ताक्षर हुए और UPU 193 देश की संस्था के साथ भारत का DPI के तहत UPI का समझौता हुआ, ताकि उसकी जो क्षमता है और उससे जो सीख मिले. वह UPO में भी सम्मिलित हो. इस पर समझौते पर भी हमारी हस्ताक्षर हुए हैं.

उपराष्ट्रपति चुनाव और नेपाल मामले पर कहा कि मैं उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद प्रवास पर ग्वालियर आया हूं. इसके बाद गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में कई सौगात देने हम जा रहे हैं. आने वाले समय में हमारा ग्वालियर विकास की राह पर होगा.

नेपाल में व्याप्त अराजकता पर कहा कि इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन जिनकी जान गई है, उनके परिवार को सांत्वना है. नेपाल के साथ भारत का बहुत गहरा और प्राचीन संबंध है. सिंधिया परिवार का भी नेपाल के साथ पारिवारिक संबंध है.

ये भी पढ़ें- शिप्रा नदी में महिला कॉन्स्टेबल का शव और कार बरामद, 4 दिन चला रेस्क्यू; 2 पुलिस कर्मियों के शव पहले ही मिले

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com