मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दौलतगंज स्थित कुंज बिहारी लाल एंड सन्स के आवास पर रविवार को आग लग गई थी. आगकांड के दौरान घर में फंसे लोगों को पड़ोसियों और राहत दल ने सुरक्षित निकाल लिया. लेकिन अंकिता अग्रवाल धुएं के कारण दम घुटने से जीवन की जंग हार गई.
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया दुख
शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. मंत्री ने कहा, "यह भीषण हादसा था. परिवार के एक सदस्य के जाने से मुझे व्यक्तिगत दुख हुआ."
लाखों का नुकसान
सिंधिया ने बताया कि आगजनी में घर को लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने अपने श्रद्धा सुमन अंकिता अग्रवाल को समर्पित किया और कहा कि वह परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में हैं.