विज्ञापन

India's First Prison: सैटेलाइट बेस्ड जीपीएस मॉनिटरिंग से लैस हुआ नर्मदापुरम सेंट्ल जेल, अब फुर्र होने से पहले 100 बार सोचेंगे कैदी!

Electronic Prisoner Tracking System: करीब दो वर्षों की तैयारी के बाद नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में हाई-टेक सिस्टम अब जाकर जमीन पर लागू हुआ है. इस तरह नर्मदापुरम केंद्रीय जेल देश की पहली जेल बन गई है, जहां सैटेलाइट बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक निगरानी लागू हो गई है. यानी अब जेल से भागने से पहले कैदियों को 100 बार सोचना होगा, क्योंकि नई प्रणाली से वो कहीं भी छुप नहीं पाएंगे.

India's First Prison: सैटेलाइट बेस्ड जीपीएस मॉनिटरिंग से लैस हुआ नर्मदापुरम सेंट्ल जेल, अब फुर्र होने से पहले 100 बार सोचेंगे कैदी!
GPS MONITORING OF INMATES APPEARING IN COURT

Central Jail Narmadapuram: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित केंद्रीय जेल देश की पहली ऐसी जेल बन चुकी है, जहां मेडिकल उपचार या कोर्ट पेशी पर जाने वाले कैदियों की निगरानी के लिए जीपीएस आधारित EPTS (Electronic Prisoner Tracking System) का प्रायोगिक उपयोग शुरू कर दिया गया है. इस प्रणाली के उपयोग के जरिए कैदियों का रीयल टाइम डेटा की निगरानी आसान हो जाएगी.

करीब दो वर्षों की तैयारी के बाद नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में हाई-टेक सिस्टम अब जाकर जमीन पर लागू हुआ है. इस तरह नर्मदापुरम केंद्रीय जेल देश की पहली जेल बन गई है, जहां सैटेलाइट बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक निगरानी लागू हो गई है. यानी अब जेल से भागने से पहले कैदियों को 100 बार सोचना होगा, क्योंकि नई प्रणाली से वो कहीं भी छुप नहीं पाएंगे.

हर साल मध्य प्रदेश में फरार हो जाते हैं 25 से 50 कैदी

गौरतलब है मध्य प्रदेश में हर साल 25 से 50 बंदी पुलिस या जेल गार्ड की निगरानी से फरार हो जाते हैं. इस चुनौती से निपटने के लिए EPTS डिवाइस विकसित की गई है. इस तकनीक को जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी और सहायक जेल अधीक्षक हितेश बंडिया के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है, जिसका प्रायोगिक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

कोर्ट पेशी वाले कैदियों पर शुरू हुआ प्रायोगिक उपयोग

रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल जेल नर्मदापुरम में जीपीएस आधारित प्रणाली के परीक्षण के दौरान ट्रैकिंग पूरी तरह सटीक पाई गई और अब सेंट्रल जेल से मेडिकल और कोर्ट पेशी पर ले जाए जाने वाले बंदियों पर इसका प्रायोगिक उपयोग शुरू कर दिया गया है. जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी ने कहा कि केंद्रीय जेल नर्मदापुरम देश की पहली जेल बन चुकी है, जहां सैटेलाइट आधारित इलेक्ट्रॉनिक निगरानी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो रही है. 

ये भी पढ़ें-Indore Brutal Murder: साइकोपैथ निकला प्रेमी, मर्डर के बाद प्रेमिका के साथ की थी हद पार दरिंदगी, निर्वस्त्र मिली थी MBA छात्रा की लाश

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close