-
पहले दो बेटियों की हुई मौत, जब शव घर लेकर जा रहे थे माता-पिता तो तीसरी बेटी की खराब हुई तबीयत, उसकी भी जान गई
नर्मदापुरम के इटारसी अस्पताल में 10 साल की आशी की मौत के साथ एक परिवार की तीन बेटियों की मौत हो गई. इंदौर के बेटमा में संदिग्ध खाना खाने से दो बहनों विशुका और विधि की पहले मौत हुई थी, शव लेकर रायपुर जाते समय तीसरी बेटी की भी तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया.
- अगस्त 27, 2026 14:46 pm IST
- Reported by: Sanjay Dubey, Edited by: गीतार्जुन
-
नर्मदापुरम में मूंग खरीदी में भ्रष्टाचार: 10 दिन में 3 सर्वेयरों पर FIR, रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर एक्शन
नर्मदापुरम के पिपरिया में मूंग पास करने के एवज में किसान से 4500 रुपये रिश्वत लेते सर्वेयर का वीडियो वायरल हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिले में 10 दिनों के भीतर सर्वेयरों पर यह तीसरी एफआईआर है.
- अगस्त 17, 2026 00:04 am IST
- Reported by: संजय दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
7 दिन में 1000 लीटर घी जब्त, मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा; जांच को भेजे गए सैंपल
नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी घी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहागपुर के एक स्टोर से 696 किलो संदिग्ध घी जब्त किया है. घी के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं. पिछले सात दिनों में जिले में करीब 1000 लीटर घी जब्त किया जा चुका है.
- अगस्त 10, 2026 23:16 pm IST
- Written by: संजय दुबे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
इटारसी में युवक की तलवार-चाकुओं से हत्या, अस्पताल के पास घेरकर किया हमला, CCTV आया सामने
नर्मदापुरम के इटारसी में सरकारी अस्पताल के पास अनिकेश उर्फ पवन भदौरिया की तलवार और चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच कर रही है.
- जुलाई 16, 2026 22:20 pm IST
- Reported by: Sanjay Dubey, Written by: अजय कुमार पटेल
-
प्यार में ब्लॉक हुआ तो मौत को छूकर टक से वापस आया प्रेमी, लव मैरिज के लिए प्रेमिका ने रखी अजीब शर्त
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के जामुन ढोल गांव में एक युवक, कमल धुर्वे, अपनी प्रेमिका द्वारा फोन ब्लॉक किए जाने से नाराज होकर 125 KV के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. करीब 120 फीट की ऊंचाई पर मौत का खेल खेल रहे युवक को उतारने के लिए पुलिस, SDERF और MPEB को 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. अंततः प्रेमिका से बात कराने के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा.
- मई 03, 2026 23:47 pm IST
- Written by: संजय दुबे, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
एमपी में भीषण सड़क हादसा, 5 बारातियों की मौत; ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार टवेरा
Road Accident Death: नर्मदापुरम में सड़क हादसे में 5 बारातियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. बाराती अपने कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ट्रॉली में घुस गई.
- अप्रैल 27, 2026 10:40 am IST
- Reported by: संजय दुबे, Edited by: गीतार्जुन
-
एमपी में हत्या के बाद बुलडोजर एक्शन: पड़ोसी ने आंखों में मिर्च डालकर किया था मर्डर, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में शौचालय हटाने के विवाद में हुई हत्या के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. आरोपी ने पड़ोसी पर मिर्च पाउडर डालकर चाकू से हत्या की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया.
- अप्रैल 17, 2026 22:41 pm IST
- Written by: संजय दुबे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
दुष्कर्म के आरोपी की हत्या: आंखें फोड़ीं, गला घोंटकर शव कुएं में फेंका, पीड़िता के पिता-भाई समेत 4 गिरफ्तार
MP News: नर्मदापुरम में दुष्कर्म के आरोपी युवक की पीड़िता के परिजनों ने बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
- अप्रैल 16, 2026 22:56 pm IST
- Reported by: संजय दुबे, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
VIDEO: महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी, युवक ने 40 सेकंड में की वारदात, फुर्ती CCTV में कैद
MP News: इटारसी में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक चोर घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराकर फरार हो गया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. देखिए वीडियो
- अप्रैल 07, 2026 12:25 pm IST
- Reported by: संजय दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
एमपी में रात के वक्त विधानसभा खोलने पर गरमाई सियासत , पटवारी ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला
MP Congress: पटवारी ने शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे विधानसभा खोलने के फैसले को लेकर भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इस कदम को "क्राइम" बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के खिलाफ है और इससे लोकतंत्र कमजोर होता है.
- अप्रैल 05, 2026 16:18 pm IST
- Reported by: संजय दुबे, Edited by: मो. इफ्तेखार अहमद
-
ट्रक से टकराने के बाद रेलिंग में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Narmadapuram Crime News: देहात थाना पुलिस के अनुसार, कार सवार युवक मुलताई से भोपाल की ओर जा रहे थे. निटाया गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई और फिर रेलिंग में घुस गई. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जो बैतूल और नागपुर के रहने वाले थे.
- अप्रैल 04, 2026 13:33 pm IST
- Reported by: संजय दुबे, Edited by: उदित दीक्षित
-
MP News: नर्मदापुरम में दिल दहला देने वाली वारदात: दूसरी शादी के लिए मां ने बेटी को ट्रेन के सामने धकेला
Mother KIlled Daughter in Narmadapuram: आरोपी महिला अंजू राजपूत अपनी 8 वर्षीय बेटी युविका को लेकर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान तमिलनाडु एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही महिला ने अपनी बेटी को चलती ट्रेन के सामने धकेल दिया. इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
- मार्च 31, 2026 22:36 pm IST
- Reported by: संजय दुबे, Edited by: मो. इफ्तेखार अहमद
-
एमपी में ‘आग का तांडव’! कई जिलों में किसानों की मेहनत हुई बर्बाद, खेतों में खड़ी फसलें खाक
मध्य प्रदेश में आग का तांडव जारी है. बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, देवास, सतना और सिवनी समेत कई जिलों में खेतों में लगी भीषण आग से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. बिजली की चिंगारी, शॉर्ट सर्किट और ट्रांसफार्मर आग की वजह बने.
- मार्च 28, 2026 16:22 pm IST
- Reported by: अकील अहमद, संजय दुबे, पवन सिलावट, Arvind Chuaksey, ज्ञान शुक्ला, जितेन्द्र भारद्वाज, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
प्रधान पाठक ने महिला टीचर को किया बैड टच! पीड़िता ने कहा- विभाग ने नहीं लिया एक्शन
नर्मदापुरम के छीरपानी क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका ने स्कूल के प्रधान पाठक अरविंद चिमानिया पर बैड टच, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए. पथरौटा थाने में एफआईआर के बावजूद विभागीय कार्रवाई न होने पर सवाल उठे.
- मार्च 22, 2026 18:56 pm IST
- Written by: संजय दुबे, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
Azab-Gazab School: न बिल्डिंग, न क्लासरूम, न ब्लैकबोर्ड, यहां बच्चों को जमीन पर लिखकर सिखाया जाता है ककहरा
MP Schools: मालवा तहसील के ग्राम बटकी में संचालित हो रहे अनोखे स्कूल में बच्चों को सबक ब्लैकबोर्ड पर नहीं, बल्कि ग्राउंड यानी जमीन पर लिखकर सिखाई जा रही है. एक सार्वजनिक भवन में संचालित हो रहे स्कूल में बच्चों को वहां तैनात स्टॉफ गिनती और वर्णमाला जमीन पर लिखकर पढ़ाने को मजबूर हैं, क्योंकि स्कूल की हालत जर्जर हो गई है.
- मार्च 17, 2026 20:15 pm IST
- Written by: संजय दुबे, Edited by: शिव ओम गुप्ता