विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2023

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज़, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Madhya Pradesh Weather Report: भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में बना हुआ है. जिसके कारण नमी आ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज़, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Madhya Pradesh Weather Report: मध्य प्रदेश में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. लगातार तापमान में हो रही गिरावट के कारण सुबह और शाम में ठंड बढ़ने लगी है. कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया. यह आंकड़ा हिल स्टेशन पंचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से भी कम है जो आमतौर पर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र माना जाता है. भोपाल मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त हवाओं का रुख पूर्वी और उत्तर पूर्वी होने से सुबह और शाम को सिहरन बढ़ रही है.

भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक  इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में बना हुआ है. जिसके कारण नमी आ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के आसपास पूर्वी–पश्चिमी हवाओं का आपस में संयोजन होने की संभावना है. इस नई प्रणाली का असर दिखाई देगा. मौसम विभाग ने शनिवार रविवार को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी  होने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें- Ground Report : करोड़ों में ली रेत खदान, अब माफियाओं के डर से सुरक्षा की गुहार लगे रहे ठेकेदार

पिछले 24 घंटे का मध्यप्रदेश में तापमान का रिकॉर्ड
शुक्रवार को छिंदवाड़ा, दमोह, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, सिवनी  सीधी ,नर्मदापुरम, रतलाम और इंदौर को छोड़ बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस खरगोन में रिकॉर्ड किया गया. वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दतिया में 11.6, रायसेन में 13.1, बैतूल में 14.4, गुना में 13.2, उज्जैन में 16.8, मंडला में 14.0, नौगांव में 12.8, छिंदवाड़ा में 15.8, इंदौर में 16.0 और जबलपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. सतना में 29.0, रीवा में 28, मंडला में 30.0, उमरिया में 28.7,भोपाल और खंडवा में 30.0, पंचमढ़ी में 28.0, रायसेन, इंदौर, रतलाम, शजापुर, शिवपुरी, उज्जैन समेत धार के इलाकों में तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 90 फीसदी विधायकों की 5 साल में हुई खूब कमाई, एक माननीय ने 2000% संपत्ति बढ़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com