विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर

Sehore News Today: कलेक्टर बालागुरु के.आदेश में के अनुसार आरोपी बाबू सुशील कुमार रायकवार से दुरुपयोग की गई राशि 63,58,894 की वसूली भी की जाएगी. निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर वसूली के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. 

बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर

Sehore News: सीहोर जिले में जरूरतमंद, किसान, गरीब और पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली आपदा राहत राशि अफसर और बाबू डकार रहे हैं, जबकि पीड़ित दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. ऐसा ही एक मामला जिले की इछावर तहसील कार्यालय में सामने आया है, जहां एक बाबू ने किसानों को मिलने वाली आपदा राहत राशि अपने और सहयोगियों के खातों में डाल ली. जांच के बाद कलेक्टर बालागुरु के. ने बाबू पर सख्त कार्रवाई की. कलेक्टर ने इछावर तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-03 (लिपिक) सुशील कुमार रायकवार को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है. विभागीय जांच में 63,58,894 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई.

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, आरोपी कर्मचारी द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर राशि का अवैध हस्तांतरण स्वयं एवं अन्य सहयोगियों के खातों में किया गया. प्रकरण में यह भी पाया गया कि शासन द्वारा राहत राशि के रूप में प्रदत्त धनराशि को अनियमित रूप से विभिन्न खातों में अंतरित किया गया, जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुंची.

सेवा से पृथक किया  

विभागीय जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप पूर्णतः प्रमाणित पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत दंड अधिरोपित किया गया. कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा जारी आदेशानुसार रायकवार को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है. 

 MP का तबेला स्कूल, जहां बकरी, मुर्गी और गायें भी ले रहीं 'क्लास', पढ़ते हैं 40 आदिवासी बच्चे 

वसूली जाएगी राशि

आदेश में के अनुसार आरोपी बाबू सुशील कुमार रायकवार से दुरुपयोग की गई राशि 63,58,894 की वसूली भी की जाएगी. निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर वसूली के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. 

 MP कांग्रेस विधायक जंडेल और उनके बेटे ने शिव बारात में की फायरिंग, वीडियो हो रहा वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com