विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2024

MP में बारिश से मचा कोहराम तो CM यादव ने अधिकारियों को दिए ये आदेश

MP Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है. आलम ऐसा है कि भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं. कई लोगों के घर ढह गए हैं. आंकड़ों की मानें तो अब तक बारिश से राज्य में 200 लोगों की जान जा चुकी है.

MP में बारिश से मचा कोहराम तो CM यादव ने अधिकारियों को दिए ये आदेश
MP में बारिश से मचा कोहराम तो CM यादव ने अधिकारियों को दिए ये आदेश

MP Ki Barish : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश का दौर जारी है और कई इलाकों की निचली बस्तियों में पानी भरने के साथ बाढ़ के हालात बने हुए हैं. इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार को बालाघाट (Balaghat) के प्रवास के दौरान सिवनी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए. मुख्यमंत्री सोमवार को जबलपुर (Jabalpur) से बालाघाट जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सिवनी जिले के छपारा तहसील के बैनगंगा नदी पर बने भीमगढ़ बांध के बैक वाटर के हालात का भी जायज़ा लिया.  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया.

MP में बारिश का सितम

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को भी ज़रूरी निर्देश जारी किए. राज्य में बीते एक हफ्ते से रुक-रुककर तो कहीं भारी बारिश का दौर जारी है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और बांध भी लबालब भरे हैं. यही कारण है कि बांधों से जल निकासी की जा रही है.

ये भी पढ़ें : 

MP में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

राज्य प्रशासन हुआ अलर्ट

बढ़ते जलस्तर को कम करने के लिए जबलपुर के बरगी, भोपाल के भदभदा, कालियासोत बांधों के गेट खोलकर जल निकासी की गई है. इसी तरह तवा बांध के भी गेट खोले गए. बांधों से जल निकासी होने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है. बांधों से होने वाली जल निकासी के चलते प्रशासन ने नदी के किनारे और जल स्रोतों के करीब निवासरत लोगों को सतर्क रहने की हिदायत जारी की है.

भारी बारिश की वजह ? 

मध्य प्रदेश में वर्तमान में दो बड़े सिस्टम एक्टिव हैं, जिससे 31 जिलों में भारी बारिश के आसार बने और झमाझम बारिश देखने को मिली. दोनों सिस्टम के चलते छिंदवाड़ा, उमरिया, बैतूल, मैहर, बड़वानी, शहडोल, कटनी, जबलपुर, सतना और आसपास के जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. जिसके चलते चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें : 

MPCG में में झमाझम बारिश, धूप से झुलसे चेहरों पर खिली मुस्कान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com