विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2026

Video: चले लाठी-ठंडे, महिला संग ग्रामीणों ने खदेड़ा, फिर बचकर भागी बिजली विभाग की टीम

बिजली विभाग की टीम गांव में बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान जब टीम एक खेत से विद्युत मोटर और बाइक जब्त करने पहुंची, तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर टीम को घेर लिया और फिर टीम के साथ अभद्रता, झूमाझटकी और मारपीट की गई.

Video: चले लाठी-ठंडे, महिला संग ग्रामीणों ने खदेड़ा, फिर बचकर भागी बिजली विभाग की टीम

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा थाना क्षेत्र के बम्होंरी खास गांव में बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. टीम बकाया बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने गांव पहुंची थी, लेकिन विरोध के चलते उसे बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम गांव में बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान जब टीम एक खेत से विद्युत मोटर और बाइक जब्त करने पहुंची, तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर टीम को घेर लिया और हंगामा करने लगे. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टीम को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा.

https://www.facebook.com/reel/891637693865733

इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन मार्ग में लगाए जा रहे प्लास्टिक के सरिए? क्या है GFRP, जानिए वायरल VIDEO का सच

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस दौरान टीम के साथ अभद्रता, झूमाझटकी और मारपीट भी की गई. साथ ही एक महिला ने आपत्तिजनक हरकत भी की, जिससे माहौल और बिगड़ गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की शिकायत बिजली विभाग की टीम ने पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे. 

15 साल से 'मदनलाल' बनकर जयपुर में रह रहे अब्दुल को MP पुलिस ने मुस्लिम बनकर पकड़ा, रोज मस्जिद जाने के कारण फंसा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com