विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2026

Video: 1000 मांगे, 500 में माने! रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी सस्पेंड

Datia Patwari Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पटवारी जितेंद्र सोलंकी हंसते हुए खुलेआम 1000 रुपए की रिश्वत मांगता दिखाई दे रहा है और फिर बाद में 500 रुपए में सौदा तय करते हुए भी नजर आता है. जांच के बाद पटवारी को संस्पेंड कर दिया गया है.

Video: 1000 मांगे, 500 में माने! रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी सस्पेंड

Datia Patwari Bribe Case: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है, जहां इंदरगढ़ क्षेत्र के एक पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, दतिया जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के वृत्त ग्राम कुलैथ में पदस्थ पटवारी जितेंद्र सोलंकी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई, जो लगभग 3 महीने तक चली. जांच में आरोप सही पाए जाने पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पटवारी जितेंद्र सोलंकी हंसते हुए खुलेआम 1000 रुपए की रिश्वत मांगता दिखाई दे रहा है और फिर बाद में 500 रुपए में सौदा तय करते हुए भी नजर आता है. इसके बाद वह फरियादी उसे घूस के रुपये देता है जो वह टेबल पर पड़े कागज पर रख देता है. पटवारी बिना हाथ लगाए रुपए कागज में रखकर अपने बैग में रख लेता है.

इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन मार्ग में लगाए जा रहे प्लास्टिक के सरिए? क्या है GFRP, जानिए वायरल VIDEO का सच

पहले भी विवादों में रह चुका है पटवारी

जांच में यह भी सामने आया है कि पटवारी जितेंद्र सोलंकी पहले भी विवादों में रह चुका है. पूर्व में दतिया कलेक्टर को मिली शिकायतों के आधार पर उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन उसने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया था. फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

15 साल से 'मदनलाल' बनकर जयपुर में रह रहे अब्दुल को MP पुलिस ने मुस्लिम बनकर पकड़ा, रोज मस्जिद जाने के कारण फंसा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com