विज्ञापन

दूर रहकर भी प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ कहा दुनिया को अलविदा, मौत से पहले पूरी रात की चैटिंग

मध्‍य प्रदेश के उज्जैन और रायसेन में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ. 26 वर्षीय इंजीनियर ऋषभ मीणा ने फांसी लगाई और उसी समय उसकी कथित प्रेमिका 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ ने भी अपने घर में आत्महत्या कर ली. दोनों ने मौत से पहले मोबाइल पर पूरी रात चैट की और अंतिम कॉल के बाद जीवन समाप्त किया.

दूर रहकर भी प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ कहा दुनिया को अलविदा, मौत से पहले पूरी रात की चैटिंग

मध्‍य प्रदेश में एक कथित प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है. उज्जैन में प्रेमी इंजीनियर ने फांसी लगा ली. जिस वक्त युवक ने आत्महत्या की, उसी समय उसकी कथित प्रेमिका रायसेन में जान दे चुकी थी. खास बात यह है कि मरने से पहले दोनों ने मोबाइल पर बात की, फिर युवक ने जान देने के कई प्रयासों के बाद फांसी लगाई. मामला पंवासा थाना पुलिस जांच में है.

पंवासा एसएचओ ग़मर सिंह मंडलोई ने बताया कि रायसेन जिले के वनखेड़ी निवासी ऋषभ मीणा (26) इंजीनियर था. वह मक्सी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य देखता था और दो साथियों के साथ केसर बाग कालोनी में रहता था. शनिवार को उसका शव कमरे के पास ही खुले पोर्च में लटका मिला.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि ऋषभ ने आत्महत्या के लिए पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की, फिर चाकू से खुद को गर्दन काटने का प्रयास किया. जब ये प्रयास सफल नहीं हुए, तब उसने करंट लगाकर जान देने की कोशिश की, जिससे कमरे में शॉर्ट सर्किट भी हुआ. अंततः उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

तय समय पर प्रेमिका ने भी दी जान

पुलिस को घटना स्थल पर ऋषभ का मोबाइल मिला. कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट से पता चला कि ऋषभ का रायसेन जिले के चिल्ली सिलारी गांव की 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ से प्रेम प्रसंग था. आत्महत्या से ठीक पहले उसने साक्षी को आखिरी फोन किया और मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया. ऋषभ के फांसी लगाने के समय साक्षी ने भी अपने नाना के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मोबाइल में दोनों की फोटो और चैट मिली, जिससे उनके बीच प्रेम संबंधों की पुष्टि हुई.  

Latest and Breaking News on NDTV

ऋषभ का साक्षी को अंतिम कॉल

पुलिस को पता चला कि ऋषभ और साक्षी क्रमशः बनखेड़ी और चिल्ली सिलारी गांव में रहते थे. शुक्रवार की पूरी रात दोनों ने चैटिंग की और सुबह लगभग 6 बजे ऋषभ ने साक्षी को अंतिम कॉल किया और मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया.

दोनों के घरों के बीच लगभग 350 मीटर की दूरी थी, लेकिन आत्महत्या का समय और निर्णय एक जैसा रहा. ग्राम चिल्ली में रह रही साक्षी ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे अपने नाना के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह मूलत: सिलवानी क्षेत्र की थी, लेकिन बचपन से नाना के पास रह रही थी.

यह भी पढ़ें- साले की शादी में जीजा का खूनी खेल, हथौड़े से वार कर पत्नी की जान ली, साली को भी मौत के मुंह में झोंका

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close