विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बैंड बाजा वालों ने दुल्हन के भाई को घोंपा चाकू, मामूली बात पर मर्डर

Chhattisgarh News: धमतरी जिले के भोथीडीह गांव में शादी के चौथिया कार्यक्रम के दौरान बैंड बाजा वालों और लड़की पक्ष के बीच विवाद में दुल्हन के भाई चंदन निषाद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. चार अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बैंड बाजा वालों ने दुल्हन के भाई को घोंपा चाकू, मामूली बात पर मर्डर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया. चौथिया कार्यक्रम में बैंड बाजा वालों और लड़की पक्ष के बीच हुई झड़प में दुल्हन के भाई चंदन निषाद (23) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं.

खुशियों के बीच हुआ खूनी विवाद

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह में शादी के चौथिया/परघनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. टेटकूराम निषाद की बेटी की शादी के बाद यह रस्म निभाई जा रही थी. कार्यक्रम में बैंड बाजा बज रहा था और दोनों पक्ष मौजूद थे.

इसी दौरान लड़की पक्ष और बैंड बाजा वालों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि जब लड़की पक्ष के लोग वापस लौट रहे थे, तभी बैंड बाजा से जुड़े युवकों ने उन पर हमला कर दिया.

दुल्हन के भाई की मौत, चार घायल

हमले में दुल्हन के भाई चंदन निषाद को चाकू घोंप दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घायलों में तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.

पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं, जिन पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम  

  1. तोरण चक्रधारी (18 वर्ष)
  2. अभिषेक पटेल (20 वर्ष)
  3. हिनेश उर्फ हिलेश्वर यादव (18 वर्ष)
  4. ताम्रज कंवर (18 वर्ष)
  5. गुलाब दीवान (20 वर्ष)

सभी आरोपी ग्राम भोथीडीह थाना मगरलोड के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 


यह भी पढ़ें- साले की शादी में जीजा का खूनी खेल, हथौड़े से वार कर पत्नी की जान ली, साली को भी मौत के मुंह में झोंका

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close