विज्ञापन

लाल कार का कहर! पुलिसकर्मी सहित लोगों को मारी टक्कर, 10 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त; कैमरे में रिकॉर्ड मंजर

जबलपुर में तेज रफ्तार लाल कार ने देर रात इनकम टैक्स चौराहे पर कई लोगों को टक्कर मारकर दहशत फैला दी. घटना में एक पुलिसकर्मी, एक युवती, एक युवक और एक नाबालिग बच्चा घायल हो गए, जबकि 10 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए.

लाल कार का कहर! पुलिसकर्मी सहित लोगों को मारी टक्कर, 10 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त; कैमरे में रिकॉर्ड मंजर

Jabalpur Accident Video: एमपी के जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सामने आया, जब लाल रंग की कार ने रात के सन्नाटे में लगातार कई लोगों को टक्कर मारकर पूरे इलाके में दहशत मचा दी. सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और उस डरावने पल की झलक आसपास लगे CCTV और एक अन्य कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

तेज रफ्तार कार ने मचाई दहशत

रात करीब देर समय ओमती थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स चौराहे पर लाल रंग की एक कार अचानक बेकाबू होकर लोगों पर चढ़ती चली गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने कई वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

नशे में धुत चालक ने मारी कई टक्करें

घटना देखने वाले लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में था. पहले उसने एक वाहन को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई. इसके बाद उसने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें एक पुलिसकर्मी, एक युवती, एक युवक और एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए.

कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार कार की टक्कर से आसपास खड़ी 10 से ज्यादा दोपहिया और चारपहिया गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. सड़क पर पड़े टूटे वाहन और घायल लोग घटना की गंभीरता खुद बयां कर रहे थे. चौराहे के आसपास लगे CCTV कैमरे और कार के डैशबोर्ड में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ दिखा कि कैसे कार चालक बेकाबू होकर लोगों और वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता रहा.

पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया और चालक अनुराग सोनी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close