विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2024

बड़वानी में ‘ब्लड’ के सौदागर ! रक्तदान के खून को बेच रहे हैं कर्मचारी

Barwani blood bank: रक्तदान महादान जैसे वाक्य आप कहीं न कहीं जरूर पढ़ें होंगे... लेकिन कुछ लोग दान दिए इस खून से भी पैसे बनाने से नहीं हिचक रहे हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी से सामने आया है. जानें पूरा मामला.

बड़वानी में ‘ब्लड’ के सौदागर ! रक्तदान के खून को बेच रहे हैं कर्मचारी

Barwani blood bank: रक्तदान महादान जैसे वाक्य आप कहीं न कहीं जरूर पढ़ें होंगे... लेकिन कुछ लोग दान दिए इस खून से भी पैसे बनाने से नहीं हिचक रहे हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी से सामने आया है, जहां सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित एक बच्चे को खून उपलब्ध कराने की एवज में उसके पिता से पैसे लिए गए. इसकी शिकायत जब बड़े अफसरों तक पहुंची तब इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई. 

बड़वानी जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक के कर्मचारियों की मनमानी धड़ल्ले से जारी है. सोमवार को ब्लड बैंक के कर्मचारियों की ओर से खून के लिए रुपये लेने का मामला सामने आया. हालांकि मरीज के परिजनों और अन्य के विरोध करने पर खून के नाम पर लिए रूपये वापस कर दिए गए. 

सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित है आठ साल का मासूम

जानकारी के अनुसार, ग्राम भाईखेड़ा निवासी फाटुसिंग सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित अपने 8 वर्षीय बेटे संदीप को लेकर बड़वानी जिला अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टर ने ब्लड जांच कराई. जांच के बाद उनहें खून चढ़वाने की सलाह दी गई. सिकलसेल पीड़ित बच्चे के पिता फाटुसिंग का आरोप है कि उनसे बल्ड बैंक कर्मचारियों ने 500 रूपए डब्बे के नीचे रखवाकर ले लिया.

हंगामे के बाद पैसे वापस

मामले की जानकारी स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि और अन्य को लगने पर वे ब्लड बैंक पहुंचे तो बातचीत करने पर खून के नाम से लिए गए 500 रूपए संबंधित कर्मचारी द्वारा वापस दिया गया. इसका कथित वीडियो भी सामने आया है. वहीं आज सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता रवि और अन्य सीएमएचओ कार्यालय में संबंधित ब्लड बैंक कर्मचारियों की शिकायत लेकर पहुंचे और उनपर कार्रवाई की मांग की, हालांकि सीएमएचओ की कलेक्टर के साथ बैठक होने के कारण उनसे बात कर कार्रवाई करवाने की बात कही गई है. 

क्या बोले अधिकारी? 

इस मामले में जिला अस्पताल बड़वानी के आरएमओ चेतन ब्रह्माने ने कहा कि एक वायरल वीडियो आया है, जिसमें साफ तौर पर ब्लड बैंक कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली है. जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 
 

इसे भी पढ़ें- घर, खेत और झोपड़ी में मिली तीन लाशें, शिवपुरी में ‘रहस्यमयी मौत' से दहशत!


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com