विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2025

Viral Video: MP के सरकारी कॉलेज में बीयर उछालकर मनाया गया बर्थडे, सेलिब्रेशन में प्रोफेसर और छात्राएं भी मौजूद

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के एक सरकारी कॉलेज में छात्रों बीयर उछालकर बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Viral Video: MP के सरकारी कॉलेज में बीयर उछालकर मनाया गया बर्थडे, सेलिब्रेशन में प्रोफेसर और छात्राएं भी मौजूद
सरकारी कॉलेज में बीयर उछालकर मनाया गया बर्थडे
ndtv

MP Viral Video: टेबल पर रखा हुआ केक और हाथ में बीयर की बोतल, और साथ में हैप्पी बर्थडे का शोर.....यह घटना किसी फाइव स्टार होटल या रिजॉर्ट का नहीं है बल्कि शिक्षा के मंदिर का है. यह मामला मऊगंज जिले के शासकीय हनुमना महाविद्यालय से सामने आया है जहां शिक्षा के मंदिर में जाम छलकाए जा रहे हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में हैरान करने वाली बात यह है कि जन्मदिन मना रहे यह छात्र पूरी क्लास के सामने इस तरह की हरकत कर रहे हैं और विद्यालय की शिक्षिका तमाशबीन बनी हुई हैं. पहले बियर की बोतल खोलकर जश्न मनाया गया और फिर केक काटकर आपस में एक दूसरे को खिलाया गया. 

अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब क्लास रूम के भीतर यह नौटंकी हो रही थी उस समय वहां पर कई छात्र और छात्राएं भी मौजूद थे. एक शिक्षिका भी केक खाती हुई कमरे में कैद हुई, लेकिन किसी ने इन बच्चों से सवाल नहीं पूछा कि आखिर यह बीयर की बोतल क्लास रूम में आई कैसे? कौन लेकर आया और क्यों लेकर आया? किसी ने इन बच्चों से एक भी सवाल नहीं किया. वहीं इसी कक्षा के एक छात्र ने अपनी इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया उसके बाद इसे लेकर बवाल मच गया. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो शासकीय हनुमना महाविद्यालय का है जहां 28 तारीख को एक स्टूडेंट का जन्मदिन था. कक्षा में केक काटा गया और बीयर की बोतल खोलकर हवा बाजी की गई. 

होगा एक्शन? 

मामला संज्ञान में आने के बाद अब इस पर जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है. अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग रीवा के डॉ आर पी सिंह के संज्ञान में यह वीडियो आने के बाद शासकीय शाहिद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज के प्राचार्य एसएल मिश्रा और हनुमना प्राचार्य बीएल मौर्य को जांच के निर्देश दिए गए थे और जांच के बाद प्रतिवेदन भी तैयार कर लिया गया है जिसे अब कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- MLA Action: निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, घटिया निर्माण पर पालिका इंजिनियर की लगाई क्लास 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com