MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashok Nagar) ASज़िले में एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना शुक्रवार दोपहर की है. जहां प्राणपुर घाटी के जंगलों एक तेंदुआ मृत हालत में बरामद हुआ. मामले की खबर मिलते ही वन विभाग को इत्तिला दी गई. जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी फौरन हरकत में आ गए. टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आसपास की जगह की जांच की. घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए का पोस्टमॉर्टम करवाया. जिसके बाद उसका दाहसंस्कार कराया गया.
घटना चंदेरी वन परिक्षेत्र के प्राणपुर घाटी के जंगल की है. मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारी ने लड़ाई में मौत होने का अंदेशा जताया है. NDTV ने वन विभाग के अधिकारी प्रियांशी राठौड़ से बात की. प्रियांशी राठौड़ ने कहा, "हो सकता है कि दो जानवरों के अधिकार को लेकर लड़ाई हुई जिसके बात तेंदुए की मौत हो गई हो." फिलहाल, मामले की जांच को लेकर एक टीम गठित की गई है.
ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के 'शिमला' में लुढ़का पारा, मैनपाट में बर्फ जमना शुरू, जानिए यहां के पर्यटन स्थल
जब वन विभाग को इस तेंदुए के शव की खबर मिली तो टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच के बाद टीम ने बताया कि तेंदुए की मौत बीते 24 घंटों के अंदर हुई हैं. वहीं, टीम ने बताया कि तेंदुए के शरीर पर नाखूनों के निशान मिले है जिसके आधार पर आशंका है कि दो जानवरों में झड़प हुई होगी जिसके चलते इसकी मौत हुई है. मालूम हो कि अशोकनगर ज़िले में तेंदुए की मौत का यह पहला मामला नहीं हैं. अक्सर ज़िले से जानवरों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं. कई बार जानवरों का शिकार कर लिया जाता है या फिर जानवरों में झड़प के चलते उनकी मौत हो जाती हैं.
ये भी पढ़ें Places to visit in December: अगर आप भी घूमने का बना रहे हैं प्लान तो MP की ये जगह हैं बेस्ट