विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2025

सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार का तोहफा, अब MP में इतने लाख अधिकारियों का होगा प्रमोशन

Madhya Pradesh Govt Officers and employees Promoted: मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ कर दिया है. सीएम की घोषणा के बाद प्रदेश में बड़े पैमाने कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति होगी.

सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार का तोहफा, अब MP में इतने लाख अधिकारियों का होगा प्रमोशन

MP Govt Officers and employees Promoted:  मोहन सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, मध्य प्रदेश में लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों अधिकारियों को प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है. 

MP में अधिकारियों और कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

मोहन सरकार के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय शीघ्र लिया जाएगा, जिससे लगभग चार लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा.'

मोहन यादव ने कहा, 'पिछले आठ वर्षों से रुकावट के कारण पदोन्नति बाधित हुई. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि  करियर में प्रगति का इंतजार कर रहे कई अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए. अब इस रुकावट को दूर किया जाएगा.

मोहन यादव ने कहा, 'मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद सरकार ने पदोन्नति के मुद्दे का समाधान निकालने का रास्ता निकाला. प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द पदोन्नत किया जाएगा. इस संबंध में जल्द ही होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा, जिससे लगभग चार लाख अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे.'

इतने लाख अधिकारियों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री ने एकdस पर लिखा, 'प्रदेश के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हार्दिक बधाई. मुझे प्रसन्नता है कि विगत 8 वर्षों से लंबित प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है. हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा कर पदोन्नति का रास्ता तलाश लिया है. हम शीघ्र ही लगभग 4 लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति के सुखद समाचार की घोषणा करने वाले हैं.  मेरी ओर से सभी शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं...

क्यों मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की पदोन्नति पर लगी थी रोक?

बता दें कि साल 2016 में आरक्षण रोस्टर के बारे में उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक लगा दी गई थी. 9 साल बीत जाने के बाद भी सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई. वहीं इस दौरान कई कर्मचारी रिटायर भी हो गए. हालांकि अब मोहन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को हटा दिया है. ऐसे में अब सभी सरकारी विभागों में जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया जाएगा.

ये भी पढ़े: Priyansh Arya: कौन हैं प्रियांश आर्य? जिसने CSK के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, तुफानी पारी में जड़े 9 गगनचुंबी छक्के

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com