मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के गांधी पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने पेट्रोल भरवाने के विवाद को लेकर एक युवक के साथ फिल्मी स्टाइल में मारपीट कर दी. युवकों ने पीड़ित युवक को उठाकर दीवारा पर फेंका, जमीन पर पटका और फिर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ हो रही मारपीट साफ दिखाई दे रही है.
शिवपुरी के गांधी पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों ने पेट्रोल भरवाने के विवाद को लेकर एक युवक को जमीन पर पटका और फिर लात-घूंसों की बारिश कर दी. इससे युवक घायल हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.#Shivpuri #MadhyaPradesh #ViralVideo pic.twitter.com/OwN5xPOOt1
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) February 2, 2026
जवाहर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हारिश मिर्जा, पिता मोहसिन मिर्जा ने बताया कि वह अपनी बाइक (MP 33 MM 1563) से गांधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में खड़ा था. इस दौरान पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने जबरन उससे आगे अपनी बाइक लगा दी .
VIDEO: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार, टक्कर के बाद युवकों ने बदसलूकी भी की
पेट्रोल पंप पर बाइक आगे लगाई
पीड़िता हारिश का कहना है कि आरोपी युवकों ने अपनी बाइक आगे लगाई तो उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई. इसका उसने विरोध जताया. इसी बात पर तीनों युवक भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. जब हारिश ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. तीनों युवकों ने उसे दीवारा पर पटका, जमीन पर गिरा और फिर लात-घूंसे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.
VIDEO: 'ज्यादा हो गई है...' नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर ड्रामा, किसने पिलाई इतनी शराब जो खुद पर खो दिया काबू?
आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
इस दौरान आरोपियों ने उसका सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह युवक को बचाया. इसके बाद हमला करने वाले सभी आरोपी फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.