विज्ञापन

MP पुलिस भर्ती परीक्षा का वायरल पत्र फर्जी निकला,  जान‍िए कौनसे पदों पर हो रही भर्ती?

MP Police Fake Notice: मध्य प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूबेदार, शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक भर्ती 2025 की परीक्षा तिथि से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पूरी तरह फर्जी है. अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है.

MP पुलिस भर्ती परीक्षा का वायरल पत्र फर्जी निकला,  जान‍िए कौनसे पदों पर हो रही भर्ती?
प्रतीकात्मक फोटो

MP Police Fake Notice: मध्‍य प्रदेश पुल‍िस में सूबेदार, शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक भर्ती 2025 परीक्षा की तिथ‍ि को दावा क‍िया जा रहा है. कहा जा रहा है क‍ि इन पदों के ल‍िए अप्रैल मध्‍य में परीक्षा होगी, जबक‍ि फैक्‍ट चेक में यह दावा झूठा न‍िकला है. 

सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वर्ष 2025 की भर्ती के तहत सूबेदार (अनुसूचित वर्ग), शीघ्र लेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसूचित वर्ग) के द्वितीय चरण की परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने का दावा किया गया है. लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने इस पत्र को पूरी तरह फर्जी, भ्रामक और निराधार बताया है. 

MP Police Fake Notice

MP Police Fake Notice

मध्‍य प्रदेश पुल‍िस ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट पर इस दावे की हकीकत बताई है. पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है. वायरल नोटिस केवल भ्रम फैलाने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है. भर्ती परीक्षा से संबंधित आधिकारिक जानकारी केवल अधिकृत वेबसाइट्स पर ही जारी होगी.  

कहां मिलेगी सही जानकारी?

मध्‍य प्रदेश पुल‍िस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट, मध्य प्रदेश पुलिस (SCRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट देखें. साथ ही अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह देते हुए कहा गया है क‍ि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी सूचना पर तुरंत भरोसा न करें. किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें. फर्जी सूचना फैलाना कानूनन अपराध है. पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि फर्जी सूचना का निर्माण और प्रसार दंडनीय अपराध है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- चार सगे भाई-बहन बने पुलिस कांस्टेबल, आखिर किसान परिवार ने कैसे लिखी सफलता की ये कहानी?
यह भी पढ़ें- UP Police Recruitment 2026: यूपी पुल‍िस में 81 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, किन-किन पदों पर म‍िलेगी नौकरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com