विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

VIDEO: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार, टक्कर के बाद युवकों ने बदसलूकी भी की

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. महाराजपुरा थाना पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की. एक आरोपी को पकड़ लिया गया है.

VIDEO: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार, टक्कर के बाद युवकों ने बदसलूकी भी की

ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर घसीटने और सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फरियादी को करीब 500 मीटर तक घसीटा जाता देखा जा सकता है. घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर कार जब्त कर ली है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.

यह घटना 1 फरवरी 2026 की ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है. रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा बीती रात करीब 11 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ घर लौट रहे थे. आदित्याज होटल के पास उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई. टक्कर के बाद दूसरी कार सवार दो युवक बाहर निकले और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट की. जब मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी कार लेकर भागने लगे.

इस दौरान उन्हें रोकने के प्रयास में रिटायर्ड फौजी कार के सामने खड़े हो गए. आरोपियों ने कार रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे कार के बोनट पर गिर पड़े. आरोपी उन्हें बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक ले गए. कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे झटके से रिटायर्ड फौजी सड़क पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- MP में आठवीं की छात्रा बनी मां, बेटी को दिया जन्म, सरकारी हॉस्टल में रहती थी; इससे प्रेम प्रसंग

एक आरोपी कस्टडी में

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और रात में महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. महाराजपुरा थाना पुलिस ने घायल साले-बहनोई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की. पुलिस ने एक आरोपी को कस्टडी में लेकर कार जब्त कर ली है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. 

Maihar News: सिलबट्टे से सिर कुचलकर 71 साल की महिला की निर्मम हत्या, घर में अकेली थी, पुलिस कर रही जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com