विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2023

MP Crime News: कार्रवाई नहीं हुई तो लाश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, पुलिस ने रोका तो टीआई को ही जड़ दिया थप्पड़

छतरपुर में कलेक्ट्रेट में हंगामा कर रहे लोगों की भीड़ में से एक युवक ने कोतवाली टीआई अरविंद खजूर को ही थप्पड़ जड़ दिया.

MP Crime News: कार्रवाई नहीं हुई तो लाश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, पुलिस ने रोका तो टीआई को ही जड़ दिया थप्पड़

Chhatarpur News: मध्यप्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मड़रका के ग्रामीण शव लेकर यहां पहुंच गए. उनका आरोप था कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने रंजिश के चलते युवक को सामने से ही रौंद डाला. कार्रवाई की मांग को लेकर जब लुगासी चौकी पहुंचे तो पुलिस ने नौगांव में जाकर कार्रवाई कराने की बात कही. परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत लुगाती चौकी और नौगांव थाने में किए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसे में गुस्साए लोग कलेक्टर से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

यह है पूरा मामला 

मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को रामभरोसे अहिरवार का पुत्र पूजाराम साथी हेमराज पुत्र नंदकिशोर के साथ लुगासी जा रहा था. मड़रका के रामेश्वर पटेल ने अपने ट्रैक्टर से पूजाराम की बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में पूजाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हेमराज बुरी तरह घायल हो गया था. हेमराज का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि रामेश्वर पटेल ने रंजिश के चलते जानबूझकर पूजा राम की बाइक को टक्कर मारी. फिर भी पुलिस मामले की कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त नहीं किया है. उनका आरोप था कि आरोपी रसूख वाले हैं, इसलिए पुलिस कार्रवाई में रुचि नहीं ले रही है. इसी से नाराज होकर परिजन शव लेकर कलेक्टर के पास आए हैं. 

ये भी पढ़ें: Gwalior Crime News : भतीजे ने चाची को अगवा कर शादी का किया इजहार, इनकार सुनने के बाद चाकू से कर दिया वार

तीनों थानों की पुलिस पहुंची 

कलेक्ट्रेट पहुंचने की खबर के बाद तीनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. ASP विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने उनकी बात सुनी और विधिसंगत कार्रवाई का भरोसा दिया, तब कहीं लोग माने और शव लेकर वापस रवाना हुए. वहीं कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित 50 से 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: Chhatarpur: चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज, 6 टीमें ले रही हैं हिस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com