विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2026

Gwalior Fire: लकड़ी के बड़े व्यापारी के घर में लगी भीषण आग, Army-Air Force की फायर ब्रिगेड भी पहुंची, महिला की मौत  

ग्वालियर के बालाबाई के बाजार क्षेत्र में लकड़ी व्यापारी के घर में भीषण आग लग गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई. कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने की अंकिता नाम की महिला की मौत की पुष्टि की है. उनका कहना है कि भीषण आग लगी है, आसपास के मकान खाली कराए जा रहे हैं.

Gwalior Fire: लकड़ी के बड़े व्यापारी के घर में लगी भीषण आग, Army-Air Force की फायर ब्रिगेड भी पहुंची, महिला की मौत  
Gwalior Massive Fire at Timber Trader’s House

ग्वालियर के दौलतगंज इलाके में स्थित बालाबाई के बाजार क्षेत्र में लकड़ी के बड़े व्यापारी कुंजविहारी के घर में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अभी तक पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. हालात को देखते हुए आर्मी और एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है.

कांग्रेस विधायक ने की महलिा की मौत की पुष्टि 

घटना में एक एक महिला की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय महिला अंकिता अग्रवाल ने दम तोड़ दिया.  मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने की अंकिता की मौत की पुष्टि की है. कांग्रेस विधायक का कहना है कि भीषण आग लगी है, आसपास के मकान कराए जा रहे हैं खाली, इलाके में दहशत का माहौल है. 

अफसर बोले- महिला की मौत की जानकारी नहीं 

ग्वालियर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ओर SSP धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि आग पर काबू करने का प्रयास किए जा रहे हैं.  महिला अस्पताल में है, उसकी की मौत होने की जानकारी नहीं है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com