विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

युवक ने 65 साल की वृद्धा को दुष्कर्म के बाद मार डाला, आरोपी बोला- जलील करती थी महिला, इसलिए बदला लिया

Old Woman Rape and Murder: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला उसे अक्सर लोगों के सामने जलील किया करती थी. इसलिए बदला लेने के लिए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मर्डर कर दिया.

युवक ने 65 साल की वृद्धा को दुष्कर्म के बाद मार डाला, आरोपी बोला- जलील करती थी महिला, इसलिए बदला लिया

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  22 वर्षीय आरोपी युवक महिला के घर के सामने ही रहता था. पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तब जाकर पुलिस के हाथ सुराग लगा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ र रही है.

पुलिस के अनुसार, करारिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 फरवरी की रात 65 साल की बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला था. शुरुआती जांच में ही दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की.

120 सीसीटीवी खंगाले

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी तलाश में भोपाल, रायसेन, बैतूल और विदिशा जिले के करीब 40 गांवों में सघन पूछताछ की. लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तब जाकर पुलिस को सुराग मिला.

चौंकाने वाला खुलासा किया

पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी सुरेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक महिला के घर के सामने ही रहता था. उसके मुताबिक, बुजुर्ग महिला उसे अक्सर लोगों के सामने जलील किया करती थी. इसी कथित अपमान का बदला लेने के लिए उसने पहले दुष्कर्म किया और फिर निर्ममता से हत्या कर दी.

पुलिस को इस केस में एफएसएल रिपोर्ट, सूक्ष्म वैज्ञानिक परीक्षण और डीएनए विश्लेषण से अहम सबूत मिले. जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव हो पाया. 

ये भी पढ़ें- MP Holi Holidays: मध्य प्रदेश में होली पर इतने दिन स्कूल-बैंक रहेंगे बंद, मध्य प्रदेश सरकार ने घोषित की अवकाश, यहां जानिए तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com