विज्ञापन

बड़वानी को मिले नवाचारी कप्तान: IPS पद्म विलोचन शुक्ला बने नए SP, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा चुके नाम 

IPS Padma Vilochan Shukla को बड़वानी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. कृषि कैबिनेट बैठक से पहले हुई इस नियुक्ति के साथ ही हाल ही में उन्हें World Book of Records, London द्वारा सम्मानित भी किया गया है.

बड़वानी को मिले नवाचारी कप्तान: IPS पद्म विलोचन शुक्ला बने नए SP, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा चुके नाम 

IPS Madhya Pradesh:मध्‍य प्रदेश के बड़वानी नए पुलिस अधीक्षक बनने से पहले आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. शासकीय रेलवे पुलिस, इंदौर में एसपी रहते हुए पद्म विलोचन शुक्ला ने दो अभ‍िनव पहल की थी, ज‍िससे उन्‍हें इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान म‍िली. अब मध्‍य प्रदेश कृषि कैबिनेट बैठक से एक द‍िन पहले उनको बड़वानी ज‍िले की कमान सौंपी गई है. 

Padma Vilochan Shukla: रेल इंदौर से बड़वानी SP तक का सफर

आईपीएस पद्म विलोचन शुक्ला का जन्म 7 दिसंबर 1969 को हुआ. उन्होंने M.Sc. तक शिक्षा प्राप्त की और 1 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश पुलिस सेवा जॉइन की. वे राज्य पुलिस सेवा (SPS) कैडर के अधिकारी हैं और वर्ष 2016 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत करते हुए मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया. 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

बड़वानी के कप्‍तान बनने से पहले वे शासकीय रेलवे पुलिस इंदौर में पुलिस अधीक्षक (SP Rail) के पद पर पदस्थ थे. 8 सितंबर 2025 को उनकी वहां पदस्थापना दर्ज की गई थी. 1 मार्च 2026 को बड़वानी पुल‍िस अधीक्षक पद पर तबादला क‍िया गया है. इंदौर रेल पुलिस में कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली. 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

बड़वानी में स्थायी एसपी की नियुक्ति

बड़वानी में इससे पहले एएसपी धीरज बब्बर को एसपी का प्रभार सौंपा गया था. पूर्व एसपी जगदीश डाबर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से यह पद खाली था. ऐसे में 2 मार्च को हो रही कृषि कैबिनेट बैठक से पहले स्थायी एसपी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राज्य सरकार का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि बड़वानी में होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है. 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इंदौर रेल पुलिस की दो अभिनव पहल ‘हमारी सवारी-भरोसे वाली' और ‘पटरी की पाठशाला'को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है. World Book of Records द्वारा इन पहलों के लिए Certificate of Excellence प्रदान किया गया. यह सम्मान 9 फरवरी 2026 को The Park Hotel में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा और उनकी टीम को दिया गया. 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

ips padma vilochan shukla sp barwani MP world book of records 

‘हमारी सवारी-भरोसे वाली' क्या है?

यह रेलवे पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल सार्वजनिक सुरक्षा पहल मानी जा रही है. इस अभियान के तहत QR कोड आधारित ऑटो चालक सत्यापन प्रणाली लागू की गई, जिससे यात्री QR स्कैन कर ड्राइवर की पहचान और विवरण सत्यापित कर सकते हैं. इससे पारदर्शिता, जवाबदेही और यात्रियों की सुरक्षा में बड़ा सुधार हुआ.

‘पटरी की पाठशाला' की खासियत

यह अभियान रेलवे ट्रैक किनारे रहने वाले समुदायों और बच्चों के लिए सुरक्षा व नैतिक जागरूकता कार्यक्रम था. इसमें ट्रैक पार करने के जोखिम, रेलवे सुरक्षा नियमों और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार पर जागरूकता अभियान चलाया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

तकनीक और सामुदायिक जुड़ाव का मॉडल

SP पद्म विलोचन शुक्ला के नेतृत्व में इन पहलों ने पुलिसिंग के एक प्रगतिशील मॉडल को सामने रखा, जिसमें तकनीक, रोकथाम आधारित रणनीति और जमीनी स्तर पर सामुदायिक भागीदारी को जोड़ा गया. अब बड़वानी के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक मजबूती और नवाचार आधारित नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है. कृषि कैबिनेट बैठक के मद्देनजर यह तैनाती राज्य सरकार की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है.  

IPS Padma vilochan Shukla होंगे बड़वानी के नए SP, एमपी कृषि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले सौंपी ज‍िम्‍मेदारी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close