MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं MP बोर्ड (MPBSE) की परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है. कल यानी मंगलवार सो प्रदेश में बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है. एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे.
ये भी पढ़ें-बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी-सीजी तैयार,10 फरवरी से मध्य प्रदेश, 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे एग्जाम
MP बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनाए गए हैं कुल 3,856 परीक्षा केंद्र
गौरतलब है MP बोर्ड की 10वीं -12वीं परीक्षाओं के लिए कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 488 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे. प्रमुख जिलों में इंदौर में 138 और मुरैना में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राज्य के 55 जिलों में परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से आयोजित होंगी.
10 फरवरी को अंग्रेजी के पहले पेपर से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए शेड्यूल के अनुसार मंगलवार यानी 10 फरवरी को 12वीं क्लास की परीक्षाएं शुरू होगी. पहले दिन यानी मंगलवार को 12वीं क्लास के अंग्रेजी का पेपर होगा, जबकि 13 फरवरी से 10वीं क्लास की परीक्षा आरंभ होगी. 10वीं क्लास का पहला पेपर ऊर्दू का होगा.
ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?
ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!
10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगी एमपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं
गौरतलब है एमपी बोर्ड द्वारा संशोधित टाइम टेबल के अनुसार साल 2026 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होंगी. 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी, जबकि प्रैक्टिकल्स 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगी.
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति होना अनिवार्य
रिपोर्ट के मुताबिक एमपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला साइलेंस ज़ोन घोषित कर दिया है. विदिशा जिला कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अंशुल गुप्ता ने जारी आदेश में आगामी 10 फरवरी से 10 अप्रैल तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया है. यानी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति अनिवार्य कर दिया गया है.