विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

गर्ल्स हॉस्टल में चाकू लेकर घुसा था आरोपी, छात्रा को अकेला देख डोल गई थी नीयत; पुलिस ने किया खुलासा 

MP Crime News :  देवास अमलतास अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल में घुसने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी कि नीयत छात्रा को अकेला देख डोल गई थी. चाकू की नोक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया था. रेप की कोशिश की थी. पुलिस ने खुलासा किया है.

गर्ल्स हॉस्टल में चाकू लेकर घुसा था आरोपी, छात्रा को अकेला देख डोल गई थी नीयत; पुलिस ने किया खुलासा 
चित्र में मामले को लेकर प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधिकारियों की टीम.

MP News Today In Hindi :  मध्य प्रदेश के देवास के बागर क्षेत्र स्थित अमलतास अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल में बीते दिनों घुसे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी चोरी की मंशा से हॉस्टल में घुसा था, लेकिन छात्रा को अकेला देख उसकी नीयत बदल गई और उसने चाकू की नोक पर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर छात्रा पर चाकू से हमला भी किया गया. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया.

घटना 18 जून की रात करीब एक बजे की है, जब आरोपी संजय परमार उर्फ संजू परमार खेतों की तरफ से अमलतास अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल की छत पर चढ़ा. वह पहले मजदूरी कर चुका था, जिससे उसे हॉस्टल की भौगोलिक जानकारी थी. छत के रास्ते से वह बाथरूम के रास्ते छात्रा के कमरे में पहुंचा. छात्रा उस समय सो रही थी.

आरोपी ने चाकू निकालकर छात्रा को डराया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. छात्रा ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की और मौके से भाग गया.

आरोपी को पकड़ने के लिए 4 से अधिक टीमें बनाई गई थी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया. 4 से अधिक टीमें बनाई गईं, करीब 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई और 42 संदिग्धों से पूछताछ की गई. तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया.

एडिशनल एसपी ने इस पर मामले पर बोले...

प्रेस वार्ता में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसका इरादा चोरी का था, लेकिन छात्रा को अकेला देखकर उसने छेड़छाड़ और हमला किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1), 331(7), 74, 75(1), 75(2), 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- मिल गया सोनम रघुवंशी का वो काला बैग, जिसे मेघालय पुलिस शिद्दत से कर रही थी तलाश

ये भी पढ़ें- अगले 24 घंटे में मालवा क्षेत्र समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, एमपी के कई जिलों के लिए बारिश का Red Alert जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com