विज्ञापन

5000 Cr Loan:फिर 5000 करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार, 3 महीने में चौथी बार कर्ज लेने जा रही MP सरकार

5000 Crore Loan: मध्य प्रदेश सरकार चौथी बार 5000 करोड़ रुपए का कर्ज RBI से 2500-2500 करोड़ रुपए के दो किश्तों में लेगी. 5000 करोड़ रुपए का कर्ज सरकार 11 और 19 साल के लिए लेगी. सरकार यह कर्ज प्रदेश में चल रहे विकास कार्य और अन्य योजनाओं को गति देने के लिए सरकार ले रही है.

5000 Cr Loan:फिर 5000 करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार, 3 महीने में चौथी बार कर्ज लेने जा रही MP सरकार
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (फाइल फोटो

MP Government Loan: डा. मोहन यादव नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार एक बार 5000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी. यह चौथी बार है जब मध्य प्रदेश सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लेगी. बड़ी बात यह है कि मध्य प्रदेश पिछले तीन महीने में चौथी बार कर्ज लेने जा रही है. इससे पहले भी मोहन सरकार ने 5000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था.

मध्य प्रदेश सरकार चौथी बार 5000 करोड़ रुपए का कर्ज RBI से 2500-2500 करोड़ रुपए के दो किश्तों में लेगी. 5000 करोड़ रुपए का कर्ज सरकार 11 और 19 साल के लिए लेगी. सरकार यह कर्ज प्रदेश में चल रहे विकास कार्य और अन्य योजनाओं को गति देने के लिए सरकार ले रही है.

 एक वर्ष में 49, 000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है सरकार

गौरतलब है प्रदेश सरकार चौथी बार 5000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है. अगस्त और सितंबर के महीने में सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का आंकड़ा 20 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा. अगस्त महीने में सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था. फिर 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जबकि एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था.

मध्य प्रदेश सरकार पर है करीब 4 लाख करोड़ का कर्ज

  • अगस्त 2024 के शुरुआत में मध्य प्रदेश सरकार ने 2500-2500 करोड़ रुपए का कर्ज दो किश्तों में मध्य प्रदेश सरकार ने 5000 करोड़ का कर्ज लिया था. यह कर्ज भी 11 साल और 21 साल की अवधि के लिए लिया गया था.
  • 22 अगस्त 2024 को 2500-2500 करोड़ रुपए के दो किश्तों में 5 हज़ार रुपए का कर्ज 14 और 21 साल की अवधि के लिए फिर लिया गया...
  • 24 सितंबर को 2500-2500 करोड़ रुपए का कुल 5 हज़ार करोड़ का कर्ज सरकार ने लिया,यह कर्ज 12 साल और 19 साल की अवधि के लिए लिया गया.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
भोपाल समेत इन जिलों के कलेक्टरों को नोटिस, फर्जी ग्रीन पटाखों की बिक्री रोकने के लिए उठाए सख्त कदम
5000 Cr Loan:फिर 5000 करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार, 3 महीने में चौथी बार कर्ज लेने जा रही MP सरकार
4 little guests arrived in Panna Tiger Reserve, picture of tigress P-141 with four cubs surfaced
Next Article
पन्ना टाइगर रिजर्व में आए 4 नन्हे मेहमान, चार शावकों के साथ बाघिन पी-141 की तस्वीर आई सामने
Close