विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2025

ग्वालियर में थाने के सामने खुद को लगाई आग, बहन और जीजा पर लगाए गंभीर आरोप

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक युवक ने अपने बहनोई की प्रताड़ना से तंग आकर थाने के बाहर खुद को आग लगा ली. युवक की पहचान आकाश तिवारी के रूप में हुई है, जो हजीरा थाना क्षेत्र का निवासी है. आकाश का अपने बहनोई शिव शंकर पाठक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था.

ग्वालियर में थाने के सामने खुद को लगाई आग, बहन और जीजा पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर में बहन और जीजा की प्रताड़ना से आहत होकर गुरुवार को एक युवक ने थाने के बाहर खुद को आग लगा ली. घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत आग बुझाते हुए युवक को बचाया और इलाज के लिए जयारोग के चिकित्सालय में भर्ती कराया.

प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जेएच बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत अभी भी गंभीर है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार, हजीरा थाना निवासी आकाश तिवारी का उनके बहनोई शिव शंकर पाठक से मकान को लेकर विवाद चल रहा है. बर्न यूनिट के बाहर बैठी आकाश की पत्नी आरती तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से बहनोई शिव शंकर पाठक ने उनके मकान पर कब्जा जमा रखा है और वह मकान को जबरन अपने नाम करना चाहते हैं. इस मामले की हजीरा थाने में शिकायत की जा चुकी है. उनके पति सुबह भी हजीरा थाने में शिकायत करने के लिए घर से निकले थे और रास्ते में उन्हें धमकाया गया. उसके बाद जो हुआ वह उन्हें नहीं पता है.

पुलिस ने क्या कहा?

मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चांदनी का कहना है कि एक युवक आज अचानक हजीरा थाने के बाहर पहुंचा और खुद को आग लगा ली. आग लगने से घायल युवक को बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है.

मामले की जानकारी करने पर पता चला है कि उनके बहनोई से मकान को लेकर विवाद चल रहा है. दोनों पक्ष हजीरा थाने में पूर्व में क्रॉस एफआईआर दर्ज करा चुके हैं. फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है. युवक की हालत गंभीर है और वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com