विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2023

MP News: सतना के पूर्व नगर निगम आयुक्त हुए बर्खास्त, लाखों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे

Satna News: सतना नगर निगम में आयुक्त रहते हुए उन्होंने एक डॉक्टर से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. उन्हें 22 लाख रुपए की नकदी और सोना लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ये वही अफसर है जिन्हें सिंहस्थ के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सम्मानित किया था. हालांकि बाद में ये अवॉर्ड उनसे वापस ले लिया गया था.

MP News: सतना के पूर्व नगर निगम आयुक्त हुए बर्खास्त, लाखों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे
सतना नगर निगम के पूर्व आयुक्त सुरेंद्र कथूरिया हुए गिरफ्तार

Madhya Pradesh News: सतना नगर निगम (Satna Nagar Nigam) के पूर्व आयुक्त सुरेन्द्र कथूरिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. उन्हें 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगन के आरोप में लोकायुक्त ने ट्रैप किया था. कथूरिया 22 लाख रुपए नकद और सोना लेते हुए गिरफ्तार हुए थे. सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 जुलाई 2023 को आए कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था. जहां से सहमति मिलने के बाद ही बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया. ये आदेश 12 दिसंबर को जारी किया गया था लेकिन ये आदेश 16 दिसंबर को सामने आ पाया है.

सुरेंद्र कथूरिया ने मांगे थे रिश्वत में 50 लाख रुपए

गौरतलब है कि सतना नगर निगम में आयुक्त रहते हुए उन्होंने एक डॉक्टर से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. उन्हें 22 लाख रुपए की नकदी और सोना लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ये वही अफसर है जिन्हें सिंहस्थ के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सम्मानित किया था. हालांकि बाद में ये अवॉर्ड उनसे वापस ले लिया गया था. सामान्य प्रशासन विभाग से जारी बर्खास्तगी आदेश में कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद सुरेंद्र कुमार कथूरिया को 10 अगस्त 2023 को सेवा से पृथक करने का फैसला किया है. इसके लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से अभिमत मांगा था. आयोग ने 17 अक्टूबर 23 को सामान्य प्रशासन विभाग के फैसले पर सहमति दे दी थी. इसके बाद अब 12 दिसंबर 2023 को जारी आदेश में कथूरिया को बर्खास्त करने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें MP News: एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस चालकों ने अपने अधिकारियों पर प्रताड़ित और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया


आखिर क्या था पूरा मामला

दरअसल यह मामला 26 जून 2017 का है. तत्कालीन सतना नगर निगम कमिश्नर सुरेंद्र कुमार ने सतना के ही डॉक्टर दंपत्ति से रिश्वत में 40 लाख रुपए कैश की डिमांड की थी. साथ सोने का मेंढक और 10 लाख का सोना भी मांगा था. डॉक्टर दंपति ने इसकी लोकायुक्त से शिकायत कर दी थी. इसके बाद 27 जून 2017 को लोकायुक्त रीवा की टीम ने शासकीय आवास से उन्हें 12 लाख कैश और 10 लाख का सोना रिश्वत में लेते हुए पकड़ा था. रिश्वत की यह रकम उन्होंने सतना नर्सिंग होम के संचालक डॉ. राजकुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल से नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल के अवैध निर्माण को नहीं तोडने के एवज में मांगी थी.

ये भी पढ़ें MP News: कई दिनों से लापता दो बहनों के शव कुएं में तैरते हुए मिले, गांव में फैली सनसनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com