विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2023

MP News: कई दिनों से लापता दो बहनों के शव कुएं में तैरते हुए मिले, गांव में फैली सनसनी

Sagar News: कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर नहीं लौटी दोनों बहनें. परिवारवालों ने बहुत ढ़ूढ़ा लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला, फिर थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज.

MP News: कई दिनों से लापता दो बहनों के शव कुएं में तैरते हुए मिले, गांव में फैली सनसनी
दोनों बहनों के शव कुएं में तैरते हुए मिले

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) में चार दिनों से लापता दो सगी बहनों के शव कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है. ये दोनों बहनें अपने घर से चार दिन पहले लापता हो गई थीं. जिसके बाद उनके परिवार वाले लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन इन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. परेशान होकर इनके परिवार वालों ने विनायका थाने में इन दोनों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शनिवार की सुबह दोनों बहनों के कुएं में शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर नहीं पहुंची दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर की शाम को विनायका थाने की राख गांव की रहने वाली दो बहनें स्कूल से लौट कर घर पहुंची थी. गांव में एक परिवार में कन्या भोजन का कार्यक्रम था. जिसके बाद वह घर से कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होकर जब दोनों बहनें शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को उनकी चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें मोहन सरकार के आदेश पर प्रशासन सख्त, लेकिन प्रदेश में मीट जांच के लिए एक भी सरकारी लैब नहीं

पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी स्थिति

कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जिसके बाद शनिवार की सुबह दोनों बहनों के शव कुएं में तैरते हुए दिखाई दिए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया, एफएसएल की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार दोनों शवो के पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें MP News: छिंदवाड़ा के सारना की एक ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लाखों की ज्वैलरी पर किए हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com