विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

मारपीट का LIVE VIDEO! जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, खूब बरसाए लाठी-डंडे

मैहर, मध्य प्रदेश में Land Dispute के दौरान दो पक्षों की Live Fight Video सोशल मीडिया पर Viral हो गई. जमीन की जुताई को लेकर हुए विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हुए. घटना पर दो FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें SC-ST Act के प्रावधान शामिल हैं.

मारपीट का LIVE VIDEO! जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, खूब बरसाए लाठी-डंडे

Live Fight Video: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. मुकुन्दपुर चौकी क्षेत्र के कोलान मोहल्ला स्थित चमड़ौरा खेत में दो पक्षों के बीच मारपीट का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों ओर से लाठी–डंडे चलते दिखे. कुछ ही देर में पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना की पहली शिकायत रावेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी भदवा ने दर्ज कराई है. रावेन्द्र ने बताया कि वह अपने खेत में जुताई करवा रहे थे, तभी बबलू कोल और संतोष कोल वहां पहुंचे. दोनों ने जमीन को सरकारी बताते हुए जुताई रोकने को कहा. रावेन्द्र के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और गाली-गलौच के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया.

मिश्रा परिवार ने लगाया हमला करने का आरोप

रावेन्द्र का दावा है कि संतोष कोल और बबलू कोल ने उन पर हाथ–मुक्कों और लाठियों से हमला किया. बीच-बचाव करने आए उनके पिता राजमणि मिश्रा, भाई शिवेन्द्र मिश्रा और माता अरुणा मिश्रा के साथ भी मारपीट की गई. रावेन्द्र के मुताबिक, संतोष कोल की लाठी उनके सिर पर लगी, जिससे वे घायल हो गए, जबकि मनसुख कोल ने उनके पिता पर वार किया. उन्होंने रिपोर्ट में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है.

दूसरे पक्ष ने पलटकर लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर, दूसरी FIR सागर कोल की ओर से दर्ज हुई है. सागर का कहना है कि मिश्रा परिवार शासकीय भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था और उसी जमीन की जुताई की जा रही थी. जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो शिवेन्द्र मिश्रा और राजमणि मिश्रा ने जातिसूचक गालियां देते हुए उन पर तथा संतोष कोल पर हमला किया. सागर का यह भी आरोप है कि बाद में सोनू मिश्रा और रावेन्द्र के आने पर महिलाओं सहित कई लोगों से मारपीट की गई.

ये भी पढ़ें- फेसबुक फ्रेंडशिप का खौफनाक अंजाम! वीडियो कॉल पर बनाए युवती के अश्लील VIDEO, रिश्तेदारों को भेजे 

दोनों FIR दर्ज, SC-ST एक्ट की धाराएं भी लागू

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही, आरोपों की प्रकृति को देखते हुए एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान भी लगाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया जा रहा है.

मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों FIR पर विवेचना जारी है और पुलिस मामले को संवेदनशील मानते हुए पूरी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान बंधन में बंधे सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु, बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र, बागेश्वर बाबा बोले इससे शुरू होगा नया प्रचलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com