विज्ञापन

Viral Video: बाइक पर 'प्यार चढ़ा परवान', महिला को टंकी पर बैठाकर ले जाते दिखा युवक, कार सवार ने बनाया वीडियो

Chhatarpur News: ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते और दिनदहाड़े सड़क पर खतरनाक सटंट का यह वीडियो घुवारा के मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला के टंकी पर बैठे होने के कारण युवक को बाइक चलाने में भी काफी परेशानी हो रही है.

Viral Video: बाइक पर 'प्यार चढ़ा परवान', महिला को टंकी पर बैठाकर ले जाते दिखा युवक, कार सवार ने बनाया वीडियो

Chhatarpur Viral Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के भगवां/घुवारा क्षेत्र में बाइक पर परवान चढ़े प्यार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक एक महिला को टंकी पर बैठाकर बीच सड़क मस्ती में लहराते हुए बाइक चला रहा है. इस दौरान उसके पीछे चल रही कार ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.   
    
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते और दिनदहाड़े सड़क पर खतरनाक सटंट का यह वीडियो घुवारा के मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक न केवल खुद की जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि टंकी पर बैठी महिला और सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन रहा है.  

बाइक चलाने में हो रही परेशानी

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला के टंकी पर बैठे होने के कारण युवक को बाइक चलाने में भी काफी परेशानी हो रही है. वह बाइक का गियर मुश्किल से डाल पा रहा है. इस प्रयास में उसकी बाइक कुछ देर के लिए असंतुलित भी हो रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक सड़क पर इसी तरह बाइक दौड़ाता रहा. 

भोपाल चिनार ड्रीम सिटी में फिर लिफ्ट हादसा, 10 दिन तक शव पर चलती रही लिफ्ट, अब छठी मंजिल से गिरी; दो घायल

कानून-व्यवस्था पर सवाल

शहर के बीच दिनदहाड़े हुई इस स्टंटबाजी ने स्थानीय पुलिस और सड़क सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है. व्यस्त सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी प्रशासन की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगाती है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे स्टंटबाजों के कारण आए दिन हादसे होते हैं. 

Hit and Run: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन और दो बच्चों समेत एक युवक घायल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close