विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

बात नहीं कर रही थी प्रेमिका, सनकी प्रेमी बंदूक लेकर पहुंच गया घर, फिर खुद को मार ली गोली

उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां प्रेमिका से बात नहीं होने पर बैतूल निवासी युवक घर पहुंचा और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आरोपी ने पहले युवती और उसकी बहन को कमरे में बंद किया, फिर हॉल में पिस्टल से खुद को गोली मारी.

बात नहीं कर रही थी प्रेमिका, सनकी प्रेमी बंदूक लेकर पहुंच गया घर, फिर खुद को मार ली गोली

Ujjain Lover Suicide Case: उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना हुई. प्रेमिका से बातचीत नहीं होने पर बैतूल का रहने वाला एक युवक बंदूक लेकर युवती की बहन के घर पहुंचा और वहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीएसपी दीपिका शिंदे के अनुसार, बंगाली कॉलोनी निवासी विनय गायनी के घर दो दिन पहले उनकी साली आई हुई थी. शनिवार शाम करीब 6 बजे बैतूल जिले के सारणी निवासी निखिल आहके एक्टिवा से लगभग 350 किमी का सफर तय कर विनय के घर पहुंचा. उसने युवती से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात न बनने पर उसने युवती और उसकी बहन को कमरे में बंद किया और हॉल में आकर जेब से पिस्टल निकाली और सीने में गोली मार ली.

परिजनों की सूचना और पुलिस की कार्रवाई

कमरे में बंद किए जाने पर विनय की पत्नी ने अपने पति को फोन किया. विनय घर पहुंचे, दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो निखिल हॉल में लहूलुहान मिला. उन्होंने पत्नी और साली को कमरे से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर सीएसपी दीपिका शिंदे और टीआई तरुण कुरील टीम के साथ पहुंचे. एफएसएल ने घटनास्थल की जांच की, पिस्टल जब्त की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

युवती की बहन का बयान

विनय की पत्नी के मुताबिक, निखिल ने घर आकर कहा कि युवती उससे पांच दिन से बात नहीं कर रही, "बात करवा दो". बहन ने उसे समझाकर जाने को कहा, लेकिन उसने दोनों बहनों को धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया और हॉल में चला गया. थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई.

एकतरफा प्यार का एंगल?

पुलिस ने निखिल का मोबाइल जब्त कर लिया है और युवती के मोबाइल की भी जांच की जा रही है. पड़ताल का मुख्य फोकस यह है कि क्या यह एकतरफा प्रेम का मामला था और निखिल पिस्टल कहां से लाया. पुलिस के हाथ निखिल के आने का सीसीटीवी फुटेज भी लगा है, जिसके आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

मामला फिलहाल किस स्थिति में है?

नीलगंगा पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स और हथियार की सोर्सिंग की जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा. पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के बाद कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com