विज्ञापन
3 years ago

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) विधानसभा में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ये कार्यक्रम 20 और 21 जनवरी को आयोजित की गई है. इस  प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मौजूद रहेंगे. दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह (Raman Singh) ने दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के लिए उप राष्ट्रपति और गृहमंत्री को आमंत्रित किया है. वहीं उप राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमति भी दे दी है.  

बलरामपुर तातापानी महोत्सव का सीएम साय करेंगे उद्घाटन

बलरामपुर (Balrampur) जिले में 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के मौके पर होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव (Balrampur Tatapani Mahotsav) की शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के द्वारा किया जाएगा. तीन दिवसीय महोत्सव में छॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी कलाकारों तक अपना जलवा बिखेरेंगे. साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं भी अपनी प्रस्तुति देंगे. 14 से 16 जनवरी तक चलने वाली तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के दौरान परिसर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. महोत्सव में 800 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. 

ये भी पढ़े: Satna : सीवर लाइन के 22 फीट गड्ढे में दबा मजदूर, घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका

युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) युवाओं के बीच रहेंगे. दरअसल, युवा दिवस के मौके पर बुढ़ा तालाब परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम विष्णु देव साय शामिल होंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री पहले स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद बुढ़ा देव की पूजा अर्चना करेंगे और फिर रोजगार मेले (Rojgar Mela) से चयनित 12 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. 

ये भी पढ़े: Atal Setu: 2 घंटे का सफर 20 मिनट में.. जानें भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु की खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com